Daily Archives: November 3, 2023

बलिया में महिला रेलकर्मी के साथ मारपीट का आरोपी सिपाही निलंबित

जिले के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक महिला रेलकर्मी के साथ कथित रूप से मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। आरपीएफ के बलिया थाना के प्रभारी बीके सिंह ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत पुलिस कर्मी दिनेश …

Read More »

बीएचयू में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में छात्र-छात्राओं का धरना प्रदर्शन समाप्त

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आईआईटी की एक छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाये जाने की घटना के बाद बृहस्पतिवार की सुबह से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं ने देर रात धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। आईआईटी के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को …

Read More »

न्यायालय ने ज्ञानवापी मामला उच्च न्यायालय की दूसरी अदालत में भेजने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की

उच्चतम न्यायालय ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति (एआईएमसी) की वह याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी, जिसमें ज्ञानवापी मामले की 2021 से सुनवाई कर रही एकल न्यायाधीश की पीठ से मामला वापस लेने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के प्रशासनिक फैसले को चुनौती दी गई थी।एकल-न्यायाधीश की पीठ उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें वाराणसी स्थित …

Read More »

मुख्यमंत्री गहलोत ने राजे को कांग्रेस की गारंटियों पर बहस की चुनौती दी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को कांग्रेस की सात ‘गारंटियों’ पर बहस करने की चुनौती दी है। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान के इस चुनाव में मुख्य मुद्दा कांग्रेस पार्टी की यही सात चुनौतियां हैं। गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा,”राजस्थान चुनाव 2023 का मुख्य मुद्दा है कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही 7 गारंटियां। …

Read More »

नोएडा: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी झोलाछाप डॉक्टर पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान आरोपी घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष है और वह शहर के फेज-1 पुलिस थाना क्षेत्र में एक क्लीनिक चलाता है। उन्होंने बताया कि …

Read More »

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 24 दिनों में 463 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त

राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद 24 दिनों में प्रदेश में 463 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है जो गत विधानसभा चुनाव के समय की जब्ती से अब तक करीब 670 प्रतिशत अधिक हैं। राज्य के निर्वाचन विभाग के अनुसार …

Read More »

बिखरी कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती : शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि ना केवल ‘इंडी’ गठबंधन बनने के पहले बिखर गया है, बल्कि कांग्रेस भी अब बिखर रही है और बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती।श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि इंडी गठबंधन बनने के पहले ही बिखर गया। आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश …

Read More »

तमिलनाडु के पीडब्ल्यूडी मंत्री वेलु के ठिकानों पर आयकर का छापा

आयकर विभाग के अधिकारियों ने कथित कर चोरी की शिकायतों पर शुक्रवार सुबह तमिलनाडु के लोक निर्माण मंत्री (पीडब्ल्यूडी) एवं सत्तारूढ़ द्रमुक के कद्दावर नेता ई.वी. वेलु के परिसरों पर छापेमारी की। आयकर विभाग ने कहा कि चेन्नई सहित मंत्री वेलु के आवास और कार्यालय परिसर से संबंधित कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी जारी है।उन्होंने कहा कि छापेमारी जारी …

Read More »

हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है इंडिया गठबंधन : स्टालिन

द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी लहर है और विपक्षी नेतृत्व वाला भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है। श्री स्टालिन ने द्रमुक कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में उनसे आगामी लोकसभा …

Read More »

मध्यप्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी : शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।श्री चौहान आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन आकार लेने से पहले ही बिखरने लगा है। यही स्थिति मध्यप्रदेश में भी है यहां पुत्र मोह के चलते कांग्रेस बंटी हुई है कहीं कमलनाथ के …

Read More »