भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत फिल्म जंगल में काम करते नजर आयेंगे। फिल्म जंगल में विक्रांत सिंह राजपूत अहम किरदार में नजर आयेंगे इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के पहाड़ों और जंगलों में में की जा रही है। इस फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ ऋतु सिंह भी हैं, जो उनकी बहन का किरदार निभा रही …
Read More »Monthly Archives: August 2023
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना ‘गोराये वाला क्रीम’ रिलीज
गायिका खुशी कक्कर और अभिनेत्री लवली काजल का गाना ‘गोराये वाला क्रीम’ रिलीज हो गया है।’गोराये वाला क्रीम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में लवली काजल अपने पति से गोरा चेहरा बनाने वाली क्रीम की डिमांड करती हैं। उनका कहना है कि खेत में काम करते-करते उनका चेहरा सांवला हो …
Read More »मुंबई हवाई अड्डे पर विमान को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुंबई हवाई अड्डे पर एक विमान को बम से उड़ाने की काल आई। विमान में बम होने की धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस की टीम ने मुंबई हवाई अड्डे पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह …
Read More »40 सालों में ग्रीस की यात्रा करने वाले मोदी बने पहले भारतीय प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री जॉर्ज ने गर्मजोशी से किया स्वागत
शुक्रवार को एथेंस पहुंचते ही नरेंद्र मोदी 40 वर्षों में ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री बन गए। यह मोदी की ग्रीस की पहली यात्रा भी है।एक्स पर प्रधान मंत्री ने कहा, एथेंस पहुंचा हूं। भारत-ग्रीस मित्रता को गहरा करने के मकसद से यह एक उपयोगी ग्रीस यात्रा होगी। मैं प्रधानमंत्री कैरियाकोस मितसोताकिस के साथ बातचीत करूंगा। …
Read More »राहुल गांधी का भाजपा को हराने का दावा, भाजपा ने वंशवाद की याद दिलाते हुए बताया मजबूर
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को हराने का दावा किया है। राहुल गांधी के दावे पर पलटवार करते हुए भाजपा ने एक बार फिर से वंशवाद की याद दिलाते हुए गांधी परिवार और कांग्रेस को मजबूर करार दिया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) …
Read More »मणिपुर के मुख्यमंत्री दिल्ली में, शाह से मिले
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य की स्थिति पर चर्चा की, जहां जातीय हिंसा हुई थीं। यह बैठक गुरुवार रात को हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को मौजूदा स्थिति से अवगत कराया और संघर्षग्रस्त राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर भी …
Read More »पीएम मोदी ने युवा जीएम की प्रशंसा की, कहा : प्रगनानंदा पर गर्व है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजरबैजान के बाकू में फिडे शतरंज विश्व कप में उपविजेता रहने के लिए युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंद की सराहना की।भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद बुधवार को फिडे विश्व कप में उपविजेता रहे। 18 वर्षीय शतरंज स्टार ने हालांकि कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में अपनी सीट पक्की कर ली, जो अगले वर्ष कनाडा में होगा। फिडे विश्व …
Read More »हिमाचल बारिश: 50 से अधिक फंसे हुए लोगों को बचाया गया, बद्दी-पिंजौर को जोड़ने वाला पुल गिरा
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने के बाद 50 से अधिक फंसे हुए लोगों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बचा लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शेहनु गोउनी गांव में बृहस्पतिवार को बादल फटने की घटना हुई थी जिससे कई जगहों पर भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ …
Read More »मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार
उच्चतम न्यायालय ने कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि की रिहाई पर रोक लगाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। उत्तर प्रदेश जेल विभाग ने बृहस्पतिवार को राज्य की 2018 की छूट नीति का हवाला देते हुए अमरमणि त्रिपाठी की समय पूर्व रिहाई का …
Read More »मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने 21 सीबीआई मामले असम स्थानांतरित किए, हाई कोर्ट के नामित न्यायाधीश करेंगे सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने मणिपुर हिंसा मामले में निष्पक्ष सुनवाई के मद्देनजर पीड़ितों और गवाह की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही 21 मामलों की जांच असम में नामित न्यायाधीशों के एक समूह को स्थानांतरित का शुक्रवार को आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल दहलाने वाली मणिपुर …
Read More »
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check