पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 मजदूरों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बलूचिस्तान में खानों के मुख्य निरीक्षक अब्दुल गनी बलूच ने शिन्हुआ को बताया कि प्रांत के हरनाई जिले में गुफा के अंदर जहरीली गैस जमा होने के कारण मंगलवार रात अचानक से विस्फोट हाे गया था।उन्होंने कहा कि विस्फोट के समय खान के भीतर 12 मजदूर काम कर रहे थे और फंसे मजदूर साथियों को बचाने के लिए अन्य आठ मजदूर खदान के अंदर घुस गए और दुर्भाग्य से कोयला खदान ढहने से खान के अंदर घुसे आठाें मजदूर भी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि बचाव दल ने बड़ी मसक्कत के बाद खदान से 12 शव और घायल आठ मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बयान में घटना में मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check