सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए बहुत ही अच्छा मौका है. जो भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे डेस्क ऑफिसर, अकाउंटेंट, पर्सनल असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट/लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर नौकरी पा सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ccdisabilities.nic.in पर जाकर अप्लाई करना होगा. इन पदों के लिए अप्लाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के इस भर्ती के माध्यम से कुल 11 पदों पर बहाली की जाने वाली है. इस भर्ती के लिए जो भी अप्लाई करना चाहते हैं, वे विज्ञापन के प्रकाशन तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन बातों को गौर से पढ़ें.
इन पदों पर होगी बहाली
डेस्क ऑफिसर- 02 पद
अकाउंटेंट- 01 पद
पर्सनल असिस्टेंट- 05 पद
रिसर्च असिस्टेंट- 01 पद
जूनियर सचिवालय असिस्टेंट/लोअर डिविजन क्लर्क- 02 पद
नौकरी पाने की योग्यता
डेस्क ऑफिसर- ग्रेजुएट के साथ 03 वर्ष का अनुभव + कंप्यूटर का नॉलेज रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
अकाउंटेंट- जिनके पास ग्रेजुएट के साथ 05 वर्ष का अनुभव + कंप्यूटर नॉलेज है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
पर्सनल असिस्टेंट- ग्रेजुएट के साथ 05 वर्ष का अनुभव + कंप्यूटर नॉलेज होना चाहिए.
रिसर्च असिस्टेंट- 03 वर्ष के अनुभव + कंप्यूटर का नॉलेज के साथ ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं.
जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क- मैट्रिकुलेशन + कंप्यूटर नॉलेज रखने वाले उन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
फॉर्म भरने की आयु सीमा
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. तभी वे इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
Social Justice Ministry Recruitment 2024 नोटिफिकेशन
Social Justice Ministry Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक
चयन होने पर मिलेगी सैलरी
डेस्क ऑफिसर- 44900 रुपये से 142400 रुपये
अकाउंटेंट- 35400 रुपये से 112400 रुपये
पर्सनल असिस्टेंट- 35400 रुपये से 112400 रुपये
रिसर्च असिस्टेंट- 35400 रुपये से 112400 रुपये
जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क- 19900 रुपये से 63200 रुपये
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check