पिगमेंटेशन को झाइयां भी कहा जाता है। आपकी त्वचा का आरामदायक होना सुंदर महसूस करने का एक बड़ा हिस्सा है। जब आप पिगमेंटेशन से जूझ रहे होते हैं तो कई बार इसका असर आपके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास पर भी पड़ता है। कई महिलाएं अपनी असमान त्वचा टोन को छिपाने के लिए कलर करेक्टर, कंसीलर और बहुत सारी क्रीम या फाउंडेशन का उपयोग करती हैं। वहीं पिगमेंटेशन को आसानी से हटाया जा सकता है।किसी को भी अपना चेहरा छुपाने की जरूरत नहीं पड़ती. यहां हम आपको 10 ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं जिनसे आप अपनी त्वचा की खोई हुई रंगत वापस पा सकते हैं।
पिगमेंटेशन क्या है
पिगमेंटेशन/हाइपरपिग्मेंटेशन त्वचा की एक आम समस्या है। इस समस्या में त्वचा का कुछ हिस्सा सामान्य से अधिक गहरा हो जाता है। इसके अलावा कई बार त्वचा पर दाग-धब्बे भी पड़ जाते हैं। आमतौर पर यह समस्या कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। पिग्मेंटेशन का सबसे बड़ा कारण त्वचा में मेलेनिन का स्तर बढ़ना है। त्वचा संबंधी इस समस्या का सामना दुनिया भर के लोगों को करना पड़ता है।
पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के उपाय
- चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए आप आधा नीबू व आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन लीजिए। अब इन चीजों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण का मास्क चेहरे पर तीन या चार बार लगाइए। इससे झाइयां समाप्त होंगी।
- चेहरे पर ताजे नीबू को मलने से भी झाइयां समाप्त होती हैं। ताजे नींबू को काटकर आराम से चेहरे पर सुबह-शाम लगाइए।
- सेब खाने और सेब का गूदा चेहरे पर मलना चाहिए, इससे झाइयां दूर होती हैं।
- रात को नींद न आने से भी चेहरे पर झाइयां पड़ जाती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धुल लेना चाहिए।
- एक चम्मच मलाई में तीन या चार बादाम पीसकर दोनों का मिश्रण बना लीजिए। उसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करने के बाद सो जाइए। सुबह उठकर इस लेप को बेसन से धुल लीजिए। 2-3 हफ्ते तक इस लेप को लगाने से झाइयां समाप्त हो जाती है।
- दिन में एक गिलास गाजर का रस बिना नमक-मिर्च मिलाए पीजिए। इससे चेहरा तो सुर्ख होगा ही, साथ ही झाइयां भी समाप्त हो जाएंगी।
- ताजा टमाटर काटकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से थोड़े दिनों के उपरांत चेहरे की झाइयाँ कम हो जाती हैं और चेहरे की रंगत भी निखर जाती है।
- झाइयों से छुटकारा पाने के लिए पपीते को चेहरे पर रगडिए। नियमित रूप से 15 मिनट तक पपीते के पल्प को चेहरे पर रगडिए, उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धुल लीजिए। इससे झाइयां समाप्त हो जाती हैं।
- 5-6 बादाम को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चेहर पर लगाइए और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कीजिए। झाइयां समाप्त होंगी।
- चेहरे से झाइयों के निशान दूर करने के लिए आप नियमित रूप से एलोवेरा का इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा का रंग भी साफ होता है साथ ही उसमें कसाव भी आता है।
तेज धूप और अनियमित दिनचर्या के कारण झाइयां हो जाती हैं। इसलिए तेज धूप में निकलने से पहले अपने चेहरे को पूरी तरह से ढक लें। ज्यादा झाइयां होने पर आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check