कविवर देवराज दिनेश ने आदत के अनुसार अपने कुत्ते की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा-
मेरा कुत्ता रोज अखबार ला कर देता हैं।
हास्य कवि ओमप्रकाश आदित्य ने टांग अडाई – तो इसमें नई बात कौन-सी हैं?
दिनेश जी ने कहा- नई बात? नई बात यह है कि मेरा कुत्ता पडोसी के घर का अखबार लाकर देता है।😜😂😂😂😛🤣
***************************************************************************************************
पियक्कडपन के लिए बदनाम एक बडे अमरीकी वकील को लडखडाते हुए लौटते देख उनकी पडोसन उनसे बोली पडोसन – अगर मैं आपकी पत्नी होती तो आपको जहर पिला देती।
अमरीकी वकील- देवी जी, अगर आप मेरी पत्नी होतीं, तो मैं जहर पी लेता।😜😂😂😂😛🤣
***************************************************************************************************
एक कंपनी का बॉस नई BMW कार खरीद कर लाया.
उसके जूनियर कर्मचारियों ने जब उसे बधाई दी तो उसने कहा –
“अगर तुम लोग कड़ी मेहनत करोगे, पंक्चुअल रहोगे,
ओवर टाइम करोगे और यहाँ तक कि छुट्टी के दिन भी काम करोगे तो यकीन मानो…….
अगले साल मैं इससे भी बड़ी और बेहतर कार खरीद लूँगा…!!!”😜😂😂😂😛🤣
***************************************************************************************************
वकील ने कटघरे में खड़ी खूबसूरत युवती से पूछा – “परसों रात तुम कहाँ थी ?”
युवती – “अपने पड़ोसी के साथ रेस्तरां गई थी.”
वकील ने दूसरा सवाल पूछा- “और कल रात ?”
युवती- “मेरे एक दूसरे पड़ोसी के साथ.”
वकील ने धीरे से पूछा- “और आज का तुम्हारा क्या कार्यक्रम है ?”
दूसरा वकील चिल्लाया- “ऑब्जेक्शन मी लॉर्ड! यह सवाल मैंने पहले ही कर लिया है…!!!”😜😂😂😂😛🤣
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check