आइये जानते है भीगे हुए अखरोट खाने के फायदे

मस्तिष्क के आकार का दिखने वाला अखरोट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।अखरोट में कैल्शियम और फ़ास्फ़रोस की प्रचुर मात्रा पाई जाती है यह सुपरफूड खाने में जितना फायदेमंद उतना ही गुणी भी होता है। सूखे मेवे भिगोकर खाने की हमारी पुरानी परंपरा रही है, अगर इसको भिगोकर खाते हैं तो सेहत को दोगुना लाभ होता है।भीगे अखरोट को नियमित खाने से सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं। दरअसल अखरोट हेल्दी फैट, प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी इसका योगदान है।  पोषक तत्वों से भरपूर, दिल को हेल्दी रखता है अखरोट हालांकि इसको भिगोकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। इसके नियमति सेवन से शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है साथ ही अखरोट पाचन को दुरुस्त रखता है अखरोट कैलोरी का अच्छा स्रोत होता है।

सुपरफूड अखरोट शरीर की कई परेशानियों को दूर करने की क्षमता रखता हैं। खासतौर पर शरीर को फिट बनाए रखने में दरअसल, यदि आप भीगे हुए अखरोट का सेवन करते हैं तो इससे न केवल एनर्जी बढ़ती है, बल्कि फिटनेस और वेलबीइंग को बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। अखरोट का सेवन शरीर की एलर्जी जैसी समस्यायो को भी दूर रखता है। बता दें कि,ऐसे में भीगे हुए अखरोट एलर्जी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

अखरोट में एक या दो नहीं, कई प्रकार के  पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- एंटीऑक्सिडेंट,  मिनरल्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन। इनको भिगोकर खाने से पोषक तत्वों का अवशोषण आसानी से हो जाता है। इसमें मौजूदओमेगा-3 फैटी एसिड की वजह से यह दिल के  स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता  हैं। अखरोट का सेवन दूध में उबालकर भी किया जाता है। हम बात करे अखरोट खाने की सही समय की तो सुबह खली पेट भीगे हुए अखरोट स्वस्थ्य को दो गुना ज्यादा फायदा पहुंचाते है। दिमागी विकास में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है।