YouTube ने ऑनलाइन गैंबलिंग कंटेंट के खिलाफ अपने नियम और सख्त कर दिए हैं। 19 मार्च से नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिसके तहत उन क्रिएटर्स के अकाउंट ब्लॉक किए जाएंगे, जो बिना सर्टिफिकेशन वाली गैंबलिंग ऐप्स और वेबसाइट्स को प्रमोट कर रहे हैं। इसके अलावा, ऐसे कंटेंट पर भी सख्ती बरती जाएगी, जिसमें गूगल अप्रूव्ड न होने वाली गैंबलिंग सर्विस या ऐप्स के लोगो दिखाए जाते हैं।
क्यों लिया गया यह फैसला?
YouTube का कहना है कि यह कदम युवाओं को गैंबलिंग के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए उठाया गया है। अभी तक भी गैंबलिंग साइट्स और ऐप्स पर दर्शकों को रीडायरेक्ट करना नियमों का उल्लंघन माना जाता था, लेकिन अब अगर कोई क्रिएटर किसी भी गैंबलिंग साइट या ऐप से गारंटीड रिटर्न का दावा करेगा, तो उसका कंटेंट डिलीट कर दिया जाएगा।
वीडियो पर लगेगा एज रेस्ट्रिक्शन
YouTube ने यह भी घोषणा की है कि ऑनलाइन केसिनो और गैंबलिंग ऐप्स को प्रमोट करने वाले कंटेंट पर एज रेस्ट्रिक्शन लगाया जाएगा। इसका मतलब है कि 18 साल से कम उम्र के यूजर्स और साइन-आउट रहने वाले यूजर्स को इस तरह का कंटेंट नहीं दिखाया जाएगा।
भारत में 29 लाख वीडियो किए गए डिलीट
नियमों के उल्लंघन के खिलाफ YouTube लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच YouTube ने भारत में 29 लाख वीडियो डिलीट किए, जो किसी भी देश में डिलीट किए गए वीडियो की सबसे बड़ी संख्या है। इससे साफ है कि YouTube अब अपने प्लेटफॉर्म पर अनियमित कंटेंट को बर्दाश्त नहीं करेगा और गैंबलिंग प्रमोशन करने वालों के खिलाफ कड़ा कदम उठाएगा।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check