साल 2025 के पहले 6 महीनों में Meta ने फेसबुक से करीब 1 करोड़ फेक अकाउंट्स को हटा दिया है।
यह कदम कंपनी ने फर्जी कंटेंट, स्पैम और बॉट्स के बढ़ते खतरे के खिलाफ उठाया है। Meta का कहना है कि वह फेसबुक को और रियल, भरोसेमंद और उपयोगी बनाना चाहता है, ताकि यूजर्स को असली और क्वालिटी कंटेंट मिल सके — न कि बॉट्स या नकली AI-generated पोस्ट्स।
फेमस क्रिएटर्स की नक़ल कर रहे थे ये फर्जी अकाउंट
Meta के मुताबिक, कई फर्जी अकाउंट्स लोकप्रिय क्रिएटर्स की पहचान चुराकर उनके जैसे प्रोफाइल और पोस्ट बना रहे थे।
इनका मकसद फेसबुक के एल्गोरिदम को चकमा देकर फॉलोअर्स बढ़ाना और वायरल होना था।
इतना ही नहीं, करीब 5 लाख अन्य अकाउंट्स को “इनऑथेंटिक बिहेवियर” के लिए पनिश किया गया — यानी ये लोग स्पैम कमेंट्स, बॉट जैसी एक्टिविटी और पुराने पोस्ट को बार-बार शेयर कर रहे थे।
अब असली क्रिएटर्स को मिलेगा रिवार्ड
Meta ने कहा है कि अब वह ऑरिजिनल और खुद के बनाए गए कंटेंट को प्राथमिकता देगा।
इसके लिए कंपनी ने एक नई टेक्नोलॉजी तैयार की है जो यह पहचान सकती है कि कौन सा कंटेंट डुप्लीकेट है।
अगर कोई क्रिएटर दूसरों का कंटेंट बिना क्रेडिट के शेयर करता है या सिर्फ वायरल होने के लिए पुराने वीडियो री-अपलोड करता है, तो उसकी रीच कम कर दी जाएगी।
यह कदम AI कंटेंट फार्म्स को रोकने के लिए खासतौर पर लिया गया है — जो ऑटोमेटेड तरीके से नकली वीडियो बनाकर प्लेटफॉर्म को भर देते हैं।
AI बनाम असली क्रिएटिविटी: Meta की नई जंग शुरू
Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भी साफ कर दिया है कि कंपनी अब AI में बड़ा इन्वेस्टमेंट करने जा रही है।
वो “सैकड़ों अरब डॉलर” खर्च करके एक AI सुपरक्लस्टर बना रहे हैं, जो अगले साल तक लॉन्च हो जाएगा।
जैसे-जैसे AI टूल्स ज़्यादा ताकतवर और सस्ते हो रहे हैं, वैसे-वैसे असली क्रिएटर्स और नकली कॉन्टेंट के बीच फर्क करना मुश्किल हो रहा है — और इसी चुनौती से निपटने के लिए Meta ये सख्त कदम उठा रहा है।
YouTube भी आया एक्शन में
Meta अकेला नहीं है — YouTube ने भी अपनी मॉनेटाइजेशन पॉलिसी में बदलाव किए हैं।
अब सिर्फ वही कंटेंट पैसे कमा सकेगा जो ओरिजिनल और वैल्यू देने वाला हो।
अगर कोई वीडियो सिर्फ दोहराव है या बिना मेहनत से बनाया गया AI कंटेंट है, तो उस पर कमाई बंद कर दी जाएगी।
लेकिन अगर AI से बना कंटेंट यूनिक और इनोवेटिव है, तो उसे भी मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें:
डायबिटीज़ में भी खाएं स्वाद से भरपूर सिंघाड़ा, जानें इसके चमत्कारी फायदे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check