टीचर- नेता जी, आपका बेटा फेल हो गया और आप
लड्डू खिला रहे हो?
नेता जी- 80 लड़कों की क्लास में 60 फेल हैं
बहुमत तो मेरे बेटे के साथ है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख-दर्द बांट लूंगी
बॉयफ्रेंड- पर मैं दुखी कहां हूं
गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
अध्यापक (गप्पू से)- ताजमहल किसने बनाया?
गप्पू- जी, कारीगर ने
अध्यापक- मेरा मतलब, बनवाया किसने था ?
गप्पू- जी, ठेकेदार ने…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
दो आदमियों की आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थीं
पहली आत्मा- आत्महत्या दो तरह की होती है
दूसरी आत्मा- वो कैसे?
पहली आत्मा- पहली तेज और आसान, गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ
दूसरी धीमी और दर्दनाक, गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
बेटा- आज भी लौकी की सब्जी, मैं होटल जा रहूं हूं खाना खाने
पिता- मेरे जूते कहां हैं? ला तो जरा
बेटा- पापा मैं तो मजाक कर रहा था,
वैसे भी लौकी की सब्जी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है
पिता- ज्यादा ज्ञान मत झाड़, जूते ला चुपचाप
मैं भी तेरे साथ चलूंगा…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
गांव की नई नवेली बहू ने पहली बार मक्खन निकालने के लिए दही को मथा
मक्खन निकलने पर वह अपनी सास से बोली-
मांजी, दही में से मक्खन निकल आया है, कहां रखूं?
सास- बहू ये नाम (मक्खन) कभी मत लेना, ये तेरे ससुर का नाम है
और ससुर का नाम नहीं लिया करते
बहू- ठीक है, मांजी
अगले दिन मक्खन निकला तो बहू ने पूछा-
मांजी दही में से ससुर जी निकल आए हैं, कहां रखूं……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check