मजेदार जोक्स: तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल

मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं…?
पप्पू- सर वो गुजर गए…!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें…?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे…!
मास्टर जी- अच्छा, फिर…?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना…
मास्टर जी- अच्छा फिर…?
पप्पू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे…!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पति- काश तुम शक्कर जैसी होती, मीठा बोल पाती।

पत्नी- काश तुम अदरक होते, मैं भी कूट पाती😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

दो औरतें बातें करते जा रही थीं…

पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं…!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था…

‘पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में…आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में…’
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है…!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा – मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।

दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा…!!!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: सुनो, तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?