ऐप को डिलीट करने के बाद भी चोरी होता है आपका डेटा! ऐसे करें पूरी तरह ब्लॉक

आजकल ज़्यादातर मोबाइल ऐप्स इंस्टॉल करने के बाद आपसे कॉन्टैक्ट्स, मैसेज, गैलरी और लोकेशन जैसी कई संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच मांगते हैं। बिना परमिशन के ऐप्स काम नहीं करते, इसलिए यूज़र मजबूरी में “Allow” बटन पर टैप कर देते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि ऐप को फोन से डिलीट करने के बाद भी वह ऐप आपके डेटा तक पहुंच बनाए रख सकता है? जी हां, ऐप अनइंस्टॉल करने के बावजूद भी कुछ ऐप्स आपकी जानकारी तक पहुंच बनाए रखते हैं — और यह आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।

कैसे पता करें कौन-सा डिलीट किया गया ऐप अभी भी डेटा एक्सेस कर रहा है?
आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर यह आसानी से चेक कर सकते हैं कि कौन-से ऐप्स अब भी आपकी जानकारी से जुड़े हुए हैं:

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
फोन की Settings में जाएं

Google पर टैप करें

अब All Services > Connected Apps पर जाएं

यहां आपको उन ऐप्स की लिस्ट मिलेगी जो आपके डेटा से जुड़े हैं — चाहे आपने उन्हें डिलीट क्यों न कर दिया हो

इस लिस्ट में आप देख सकते हैं कि कौन-से पुराने ऐप अब भी एक्टिव हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आपने Asphalt 8 जैसे गेम को डिलीट कर दिया हो, फिर भी वह यहां दिखेगा अगर उसने आपके डेटा से कनेक्शन बनाए रखा है।

कैसे रोकें इन ऐप्स को डेटा चुराने से?
ऐप के नाम पर टैप करें

“Delete All Connections” विकल्प पर क्लिक करें

फिर Confirm करें

ध्यान रखें: यह प्रक्रिया हर ऐप के लिए अलग-अलग दोहरानी होगी।

यह भी पढ़ें:

क्या AC की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानिए कितने सालों तक साथ निभाता है आपका एयर कंडीशनर