गर्मियों में एसी चलाना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन अगर आप चाहें तो कूलर से भी एसी जैसा ठंडक पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपनाने हैं जो आपके कूलर की परफॉर्मेंस को दोगुना कर देंगे। आइए जानते हैं कैसे…
🏠 1. कूलर को सही जगह रखें
कूलर को खिड़की या दरवाजे के पास रखें ताकि बाहर की ताज़ी हवा अंदर आ सके। ये हवा कूलर के पैड से होकर ठंडी होती है और कमरे में जाती है।
❌ बंद कमरे में रखा कूलर सिर्फ गर्म हवा ही घुमाता है।
✅ इसलिए कूलर चलाते समय थोड़ा वेंटिलेशन ज़रूरी है।
🧊 2. पानी में डालें बर्फ
कूलर के टैंक में बर्फ डालना सबसे इंस्टेंट कूलिंग देने वाला तरीका है।
बर्फ पिघलते ही पानी ठंडा होगा और कूलर से ठंडी-ठंडी हवा निकलेगी।
फ्रीजर में बोतलें जमा लें और उन्हें भी कूलर में इस्तेमाल करें।
🪣 3. पानी का लेवल बनाए रखें और समय-समय पर बदलें
अगर टैंक में पानी खत्म हो गया तो कूलर सिर्फ गर्म हवा फेंकता है।
लंबे समय तक एक ही पानी रखने से उसमें बदबू और काई जम सकती है।
💡 हर हफ्ते पानी बदलना और टैंक की सफाई जरूरी है।
🧼 4. पैड की साफ-सफाई और क्वालिटी का रखें ध्यान
कूलर में लगे हनीकॉम्ब या घास के पैड सही से काम कर रहे हैं या नहीं, ये चेक करें।
सूखे, गंदे या पुराने पैड ठंडी हवा देने में फेल हो जाते हैं।
हर सीज़न में पैड बदलवाएं और हनीकॉम्ब पैड को प्राथमिकता दें – ये ज्यादा टिकाऊ और असरदार होते हैं।
🌪️ 5. पंखे की स्पीड और स्विंग मोड
कूलर की स्पीड को हाई रखें ताकि ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल सके।
स्विंग मोड चालू करें ताकि हवा एक जगह न रुके।
साथ ही कमरे की एक खिड़की या दरवाज़ा थोड़ा खुला रखें ताकि हवा बाहर निकलती रहे और सर्कुलेशन बना रहे।
यह भी पढ़ें:
परेश रावल पर अक्षय-सुनील का प्यार बरकरार, ‘हेरा फेरी 3’ का विवाद अब भी जारी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check