भीगी हुई मूंगफली के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

हम सभी को मूंगफली पसंद आती है। मूंगफली का हर एक मौसम में अपना अलग मजा है।क्या आपको पता है भीगी हुई मूंगफली के लाभों के बारे में, अगर आप इसे अपने डायट में शामिल करते है तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते है। भीगी हुई मूंगफली पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है. अगर इसका सेवन सही समय और सही मात्रा में किया जाए तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं.मूंगफली में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसमें प्रोटीन और हैल्दी फैट पाए जाते हैं,  शरीर की सेहत सुधारने में मदद करता है।मूंगफली के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में,

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

भीगी हुई मूंगफली हमारी त्वचा और बालों दोनो के लिए ही बेहद  लाभकारी होती है। इसमें विटामिन ई होता है जो स्किन और बालों का स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही एजिंग के लक्षणों को कम करता है।इसके सेवन से हमारी त्वचा जवां और चमकदार रहती है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

वजन

मूंगफली में कैलोरी ज्यादा होती हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है,  इसमें पाया जाने वाला फाइबर की वजह से हमारा पेट देर तक भरा रहता है ओवरइटिंग से दूर रखता है। सुबह भीगी मूंगफली खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

मसल्स के लिए है फायदेमंद

जो लोग वर्कआउट करते है, अक्सर मूंगफली को डायट में शामिल करते है। मूंगफली में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम ये सब भी पाए जाते है जिसका फायदा मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में मिलता है। भीगी मूंगफली का सेवन हड्डियां को मजबूत बनाता है साथ ही मसल्स भी विकसित होती हैं।

दिल की सेहत

भीगी हुई मूंगफली से उसका छिलका भी अच्छी तरह से पानी को अपने अंदर सोख लेता है. मूंगफली के साथ साथ इसका छिलका भी ब्लड के फ्लो को सही रखने में मदद करता है. इस छिलके की वजह से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है.

यह भी पढ़े:आंखों के नीचे काले घेरे छुपाने के लिए नही करना पड़ेगा कंसीलर का इस्तेमाल जब आजमाएंगे ये असरदार उपाय