दामाद- पता है ससुर जी, आज पहली बार मुझे
बर्तन धोने का फायदा हुआ
ससुर- वो कैसे?
दामाद- कल पड़ोसन आपकी बेटी से बोली,
काश ये मेरे पति होते
ससुर- फिर
दामाद- फिर क्या, आपकी बेटी मुझसे बोली,
आज के बाद आप बर्तनों से दूर रहोगे…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पप्पू एक पंडित के पास जाता है
पप्पू- मैं भगवान को बहुत याद करता हूं
पंडित- जरुरत से ज्यादा भगवान को मत याद किया करो
क्योंकि जिस दिन भगवान ने याद कर लिया तो
लेने के देने पड़ जाएंगे….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पंडित जी- बच्चा जीवन के पहले 40 साल बहुत कष्ट भोगोगे
चिंटू- पंडित जी, उसके बाद?
पंडित जी- फिर आदत पड़ जाएगी, सह लोगे…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर- मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रुपये दिए,
मगर उसे सिर्फ 200 रुपये की जरुरत है तो बताओ,
वो तुम्हें कितने रुपये वापस देगा?
पप्पू- एक भी नहीं
टीचर- क्या तुम इतना गणित भी नहीं जानते?
पप्पू- गणित तो जानता हूं, पर आप मेरे दोस्तों को नहीं जानते…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पप्पू- जिंदगी में यदि कोई आपसे ये पूछे कि
‘क्या खोया और पाया है ‘तो आप क्या कहेंगे?
गप्पू- जिससे बर्फी बनती है, वो खोया है और
जो खटिया में नीचे चार डंडे खड़े हैं, वो पाया है
गप्पू का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती बंद हो गई…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
गप्पू परेशान सा बैठा हुआ था,
तभी पप्पू ने पूछा- क्या हुआ भाई?
गप्पू- यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं,
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं
मेरे सपनों में तो मैं कभी मर जाता हूं तो कभी
गहरी खाई में गिर जाता हूं और तो और
कभी मुझे भूत उठा कर ले जाते हैं….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
लड़की ने भगवान से मन्नत मांगी
लड़की- भगवान मुझे एक समझदार बॉयफ्रेंड दे दो
भगवान- अगर समझदार होगा, तो इस लफड़े में
पड़ेगा ही नहीं, तुम खुद से दूसरा ढूंढ़ लो बेटी……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check