मजेदार जोक्स: तुम्हारे पास दिमाग नाम की

मेंढक पप्पू से- तुम्हारे पास दिमाग नाम की कोई चीज है क्या?
पप्पू- है।
मेंढक- नहीं है।
पप्पू- अरे भाई, बोला ना है।
मेंढक- नहीं है, नहीं है, नहीं है … और यह बोलते हुए मेंढक कुए मे छलांग लगा देता है।
पप्पू- हे भगवान्, इसमें आत्महत्या करने वाली तो कोई बात नहीं थी।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

****************************************************************************************

पिता- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
बेटा- भावना, इसमें सब बह जाते हैं…!!!
फिर बेटे को नदी के रास्ते घर से भागना पड़ा.😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

****************************************************************************************

पत्नी रूठकर- तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते।
पति- अरे एक तुम ही तो हो, जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो।
पत्नी- सचमुच डार्लिंग…कैसे?
पति- मायके जाकर।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

****************************************************************************************

मरीज- ऑपरेशन सही से करियेगा।
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा?
मरीज- क्यूंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि आपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

****************************************************************************************

एक दिन पिंटू की पत्नी ने पिंटू से पूछा-
पत्नी- अजी, ये बताओ तुमने शादी क्यों की,
पिंटू- ऐसे ही मस्ती के लिए,तू बता तूने शादी क्यों की,
पत्नी- (गुस्से में ) मैंने तो शादी तुम्हारी मस्ती उतारने के लिए की थी।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: मेरी उम्र 48 साल होते हुए भी आपका एक दोस्त