शहद और लहसुन दोनो का सेवन कर आप भी बना सकते है कोलेस्ट्रॉल से दूरी

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में  खानपान और समय न होने की वजह से बीमारियों के शिकंजे में फसते जा रहे है। अगर हम इसको यूंही नजरंदाज करते रहेंगे तो ये बीमारियां हमारी जान भी ले सकती है, युवा हो या बुजुर्ग दोनो में ही हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत आम सी बात बनती जा रही है।

जब हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लगता है तो इसे हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। अगर कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में यूही जमा होता रहेगा तो इसकी वजह से आप हार्ट के मरीज बन जाये और ये हमारी जान  भी ले सकता है।  शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक समेत दिल से जुड़ी कई और खतरनाक बीमारिया हो सकती  है। कोलेस्ट्रॉल नसों के ब्लॉकेज का मुख्य कारण होता है और ब्लॉकेज की वजह से आप हार्ट अटैक का शिकार हो सकते हैं। कुछ रेमेडीज और लाइफस्टाइल में बदलाव करके आप इन समस्याओं से दूर रह सकते है। लहसुन का इस्तेमाल हम सभी अपनी रसोई में किया करते है। सब्जीयो में तो हम अक्सर इसका इस्तेमाल करते ही है। स्वास्थ्य के लिए भी लहसुन का सेवन लाभदायक होता है। लहसुन के  पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही शहद का सेवन भी हमारे लिए  फायदेमंद  होता है।

शहद का उपयोग हम सभी  गले में खराश और खांसी में आराम पाने के लिए करते है। लेकिन बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि कितना शहद हमारे लिए फायदेमंद होता है।  शोधकर्ताओं का कहना है कि  शहद ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल जैसे कार्डियोमेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए तथा उनके लक्षणों को कम करने में उपयोगी है।शहद गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाकर सूजन को भी कम करने में मदद करता है। लहसुन और शहद में मौजूद गुण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़े:चमचमाती त्वचा और बालों के पोषण के लिए जरूरी है नारियल पानी का सेवन