कुछ बच्चे थोड़ा मौसम बदलते ही बार-बार बीमार पड़ जाते हैं जिससे उन्हें ज्यादातर सर्दी-जुकाम की समस्या बनी रहती है ऐसे बच्चों के लिए छुहारा का सेवन फायदेमंद होता है। जिन बच्चों की हड्डियों की कमजोरी होती है उन बच्चों के लिए भी छुहारा का। सेवन फायदेमंद होता है। छुहारा में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर पाए जाते है। छुआरे का सेवन से एनर्जी मिलती है और साथ ही इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होती है। इस तरह बच्चे सर्दी-जुकाम से बच सकते हैं। बच्चों को छुहारा खिलाने का सही तरीका अपाकर आप भी बच्चों को कई समस्याओं से दूर रख सकते है
छुहारा को भिगोकर खिलाए
आपको अपने बच्चों को प्रतिदिन छुहारा भिगो कर खिलाना चाहिए छुहारा को भिगो कर खाने से इसमें फाइबर की मात्रा बढ़ती है और जिससे पेट की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो पाती है। आपके बच्चे में कब्ज की समस्या से परेशान है तो भी ये छुहारा खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। ये मेटाबोलिक रेट को बढ़ाकर कब्ज की समस्या को दूर करता है।
दूध और छुआरा को मिलाकर पिलाएं
छुहारे और दूध के मिश्रण को तैयार कर ले इसके लिए दोनो को मिला ले फिर मिला कर पीस लें और इस दूध को पका कर पिएं। इस तरह पके हुए छूआरे और दूध पीने से बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही हड्डियों को भी मजबूत करता है।
छुहारा को तवे पर पका कर खिलाएं
जिन बच्चों को रात में बिस्तर गीला करने की समस्या होती है उनके लिए छुहारा फायदेमंद हो सकता है। ऐसा माना जाता है की ये बच्चे शरीर से कमजोर होते हैं और साथ ही ऐसा माना गया है इन बच्चों का शरीर भी ठंडा होता है। इसके लिए आपको तवे पर छुहारा पका कर, सोते समय बच्चे को इसे खिलाने से धीमे-धीमे उनमें ये समस्या कम हो जाती है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check