जैसे ही गर्मियों की दस्तक होती है, पेट से जुड़ी समस्याएं भी सिर उठाने लगती हैं। गर्म हवाओं और गलत खानपान की वजह से कई लोग गैस, एसिडिटी, डायरिया, पेट में जलन और अपच जैसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। खासकर वे लोग जो हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल नहीं अपनाते, उन्हें यह मौसम ज़्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसे में अगर आप पेट को ठंडक और राहत देना चाहते हैं तो बेल का शरबत आपकी डाइट में ज़रूर शामिल होना चाहिए। आयुर्वेद में भी बेल को पेट के लिए औषधि के समान माना गया है।
🍈 बेल का शरबत क्यों है गर्मियों में वरदान?
तासीर में ठंडा, असर में जबरदस्त
बेल की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करती है और पेट को राहत देती है।
फाइबर से भरपूर, पाचन में बेहतर
बेल में मौजूद फाइबर पेट की सफाई करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बेल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
हाइड्रेशन का बेहतरीन साधन
गर्मियों में बेल का शरबत शरीर को हाइड्रेट रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह अल्सर और पेट में जलन जैसी समस्याओं को भी कम करता है।
पेट के लिए दवा से बेहतर
बेल को आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन A, C और B6 का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पेट को पूरी तरह से हेल्दी बनाए रखने में सहायक हैं।
यह भी पढ़ें:
चिराग पासवान का ऐलान: बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check