नई दिल्ली/राजगीर (21 नवंबर 2024): एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया है। भारत ने तीसरी बार खिताब जीता है। टीम इंडिया के लिए दीपिका ने तीसरे क्वार्टर में गोल किया जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। दीपिका ने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई। चीन की टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।
इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया औरखिताब बरकरार रखने में सफल रही। हालाँकि फाइनल में चीन ने भारत को कड़ी टक्कर दी और पहले दो क्वार्टर तक दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। लेकिन तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check