जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा किए गए आपत्तिजनक कमेंट का जबरदस्त जवाब दिया है। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शिखर के एक पुराने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा,
“लेकिन तू तो दलित है”
और साथ में एक मज़ाक उड़ाने वाली इमोजी भी लगाई। यह कमेंट उस दिवाली की पोस्ट पर आया था, जहाँ 2024 में शिखर जान्हवी कपूर और अपने कुछ पेट डॉग्स के साथ नजर आ रहे थे और सबको दिवाली की बधाई दी थी।
अब 18 मार्च 2025 को, शिखर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस आपत्तिजनक कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए जवाब दिया:
“ये सच में बहुत घटिया बात है कि 2025 में भी आप जैसे छोटे और पिछड़ी मानसिकता वाले लोग हैं। दिवाली रोशनी, प्रगति और एकता का त्योहार है। ये एक ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो आपकी बेहद छोटी समझ से आगे की चीज है।
भारत की ताकत हमेशा इसकी विविधता और समावेशिता में रही है। ये कुछ ऐसा है जिसे आप साफतौर पर समझने में नाकाम रहे हो। शायद अज्ञानता फैलाने की जगह आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अब यहां असली ‘अछूत’ तो आपकी सोच का स्तर है।”
इस कड़क जवाब के बाद शिखर के फैंस ने भी उनके अंदाज की तारीफ की।
लंबे समय से साथ:
शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों साथ में छुट्टियां मनाते, मंदिरों के दर्शन करते और विभिन्न पार्टियों एवं इवेंट्स में नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें:
टी20 वर्ल्ड कप पर गंभीर की नजर: नए फॉर्मूले से बनेगी चैंपियन टीम
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check