सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजार में सिंघाड़े की बहार आ जाती है। स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए बेहद लाभकारी यह फल विटामिन A, C, मैंगनीज, कैल्शियम, फाइबर और आयोडीन से भरपूर होता है। इसे कच्चा, उबला हुआ, भुना हुआ या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है।
तो आइए जानते हैं कि सिंघाड़ा खाने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं और सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
1. फटी एड़ियों से मिलेगी राहत
सर्दियों में एड़ियों का फटना आम है। कच्चा सिंघाड़ा खाने से त्वचा की नमी बनी रहती है और फटी एड़ियों में तेजी से सुधार होता है।
2. थायरॉइड में फायदेमंद
सिंघाड़े में आयोडीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो थायरॉइड ग्रंथि को संतुलित करने में मदद करती है। थायरॉइड के मरीजों को इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
3. शारीरिक कमजोरी करे दूर (खासकर पुरुषों में)
कच्चे सिंघाड़े का भर्ता बनाकर उसमें देसी घी मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं। यह नुस्खा पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करने में बेहद असरदार माना गया है।
4. दिल को रखे मजबूत
सिंघाड़ा दिल की मांसपेशियों को मजबूत करता है और हृदय रोगों से बचाव में मदद करता है। इसमें पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करते हैं।
5. तनाव करे कम
सिंघाड़े में मौजूद मिनरल्स और पोषक तत्व तनाव को कम करने और मूड को बेहतर करने में मदद करते हैं।
6. कैंसर से बचाव
इसमें पाया जाने वाला फेरुलिक एसिड एक पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट है, जो कैंसर सेल्स के विकास को धीमा करता है। नियमित सेवन से कैंसर का खतरा घटता है।
7. वजन घटाने में सहायक
कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने के कारण सिंघाड़ा लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं और वजन कंट्रोल होता है।
8. हाई बीपी और स्ट्रोक से राहत
सिंघाड़ा रक्तचाप को संतुलित करता है और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है।
9. ट्यूमर रोकने में असरदार
इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स ट्यूमर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं और शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।
10. सूजन कम करने में मददगार
सिंघाड़े में डायोस्मेटिन, ल्यूटोलिन, फाईसेटिन और टेक्टोरिजिनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो डेड सेल्स की मरम्मत कर सूजन को कम करते हैं।
यह भी पढ़ें:
चार्जर से आग या ब्लास्ट का खतरा! क्या आप भी कर रहे हैं ये भूल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check