सर्दियों में शरीर को गर्म और तंदुरुस्त रखने के लिए लोग कई घरेलू उपाय अपनाते हैं। ऐसे में अगर ठंड में लगातार एक महीने तक पीला पानी (हल्दी और गर्म पानी का मिश्रण) पी जाए तो यह स्वास्थ्य पर कई सकारात्मक असर डाल सकता है। आयुर्वेद और पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो मोटापा, डायबिटीज और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में राहत दिलाने में मदद करते हैं।
पीला पानी के लाभ
वजन घटाने में मददगार
हल्दी और गुनगुने पानी का मिश्रण मेटाबॉलिज़्म को सक्रिय करता है। सुबह खाली पेट पीने से शरीर में फैट तेजी से बर्न होता है और भूख नियंत्रित रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार एक महीने इसका सेवन करने से वजन पर सकारात्मक असर देखा जा सकता है।
डायबिटीज़ नियंत्रण में सहायक
पीला पानी रक्त में शुगर के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है। हल्दी में मौजूद सक्रिय तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने में लाभकारी होते हैं। यह टाइप-2 डायबिटीज़ के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है।
जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत
सर्दियों में जोड़ों में अकड़न और दर्द आम समस्या है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करते हैं। नियमित सेवन से गठिया और पुराने दर्द में राहत मिलती है।
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है
सर्दियों में वायरल और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। हल्दी और गर्म पानी का मिश्रण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव करता है।
पाचन और लीवर के लिए फायदेमंद
गुनगुना हल्दी पानी पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। यह लीवर के कार्य में सुधार लाता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है।
पीला पानी कैसे बनाएं और पिएं
सामग्री: 1 कप गुनगुना पानी + ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
विधि: हल्दी को पानी में अच्छी तरह घोलें और रोज सुबह खाली पेट पिएं।
विकल्प: स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें हल्का शहद भी मिला सकते हैं, लेकिन डायबिटीज़ के मरीज इसे शहद के बिना ही लें।
विशेषज्ञों की सलाह
अगर किसी को पेट की समस्या या गैस्ट्रिक समस्या है, तो हल्दी पानी को बहुत गर्म न लें।
लगातार एक महीने सेवन के बाद स्वास्थ्य में बदलाव महसूस होने पर, इसे जीवनशैली में संतुलित तरीके से शामिल किया जा सकता है।
किसी गंभीर बीमारी या दवा के सेवन के दौरान हल्दी पानी शुरू करने से पहले चिकित्सक से सलाह लें।
यह भी पढ़ें:
ठंड में प्यास नहीं लगती तो भी पीएं इतना पानी, वरना जोड़ दर्द-कब्ज पक्का
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check