विंडोज यूज़र्स हो जाएं सावधान! CERT-In ने दी खतरे की चेतावनी

अगर आप Windows लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अलर्ट है।
CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) ने हाल ही में चेतावनी जारी की है कि Microsoft की कई सर्विसेज़ और प्रोडक्ट्स में गंभीर सुरक्षा खामियां (Security Vulnerabilities) सामने आई हैं।

इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं, स्पूफिंग अटैक कर सकते हैं और आपकी संवेदनशील जानकारी (Sensitive Data) चुरा सकते हैं। खतरा इतना गंभीर है कि इसे “High Risk” कैटेगरी में रखा गया है।

किन Microsoft सर्विसेज़ पर मंडरा रहा है खतरा?
CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्रमुख Microsoft सर्विसेज़ प्रभावित हुई हैं:

Microsoft Windows (सभी सपोर्टेड वर्ज़न)

Microsoft Office (Word, Excel, Outlook आदि)

Microsoft Dynamics

Azure Cloud Services

Microsoft SQL Server

System Center और Developer Tools

Extended Security Update Program

Microsoft Edge ब्राउज़र और अन्य Microsoft ऐप्स

अगर आप इनमें से किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको तुरंत जरूरी कदम उठाने चाहिए।

तुरंत करें ये सुरक्षा उपाय:
Auto-Update को ऑन करें – Windows और Office अपडेट समय पर मिलें, इसके लिए Settings में जाकर Automatic Updates इनेबल करें।

सिस्टम और Office को पूरी तरह अपडेट रखें – Microsoft ने सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है, उसे तुरंत इंस्टॉल करें।

अनजान लिंक या फाइल्स पर क्लिक करने से बचें – फिशिंग और मैलवेयर का खतरा सबसे ज्यादा यहीं से होता है।

अपडेट के बाद सिस्टम को रीस्टार्ट करें – ताकि अपडेट पूरी तरह से लागू हो सके।

Antivirus और Firewall को अपडेट रखें – कोई भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत ब्लॉक किया जा सके।

Microsoft ने उठाया क्या कदम?
CERT-In की चेतावनी के बाद Microsoft ने जरूरी सिक्योरिटी पैच और अपडेट जारी कर दिए हैं। कंपनी का साफ कहना है कि यूज़र्स को बिना देर किए यह अपडेट इंस्टॉल कर लेना चाहिए।
अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका सिस्टम हैकर्स के लिए एक खुला दरवाज़ा बन सकता है।

यह भी पढ़ें:

चुकंदर से पाएं एनर्जी, इम्यूनिटी और ग्लो – वो भी स्वाद के साथ