Windows 11 स्लो हो रहा है? अब Microsoft खुद पता लगाएगा वजह, नया फीचर शुरू

अगर आप Windows 11 यूजर हैं और सिस्टम बार-बार हैंग होता है या स्लो चलता है, तो अब आपको सिर्फ शिकायत करने की जरूरत नहीं है — Microsoft अब खुद ही उस समस्या की तह तक जाएगा। कंपनी ने Windows 11 के लिए एक नया टेस्ट फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है Automatic Performance Logging System।

क्या है नया फीचर?
यह फीचर फिलहाल Windows 11 Insider Build के तहत जारी किया गया है। जैसे ही कोई यूजर Feedback Hub के जरिए कंप्यूटर स्लो होने की रिपोर्ट करता है, वैसे ही Windows सिस्टम उस वक्त का रीयल-टाइम परफॉर्मेंस डेटा लॉग करना शुरू कर देता है। यह डेटा Microsoft की टीम को भेजा जाता है ताकि स्लो परफॉर्मेंस की असली वजह समझी जा सके।

यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक होती है और यूजर को अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होती।

क्यों जरूरी है यह बदलाव?
Windows 11 अक्टूबर 2021 में लॉन्च हुआ था, लेकिन तब से लेकर अब तक कई यूजर्स ने इसकी परफॉर्मेंस को लेकर निराशा जताई है। शिकायतों में शामिल हैं:

हाई-एंड CPUs पर भी गेमिंग परफॉर्मेंस का गिरना

Windows 10 की तुलना में Windows 11 का धीमा अनुभव

लैपटॉप या डेस्कटॉप के हार्डवेयर के अनुसार inconsistent performance

Microsoft पहले भी कई छोटे-बड़े अपडेट्स से टास्कबार, नोटिफिकेशन सेंटर और क्विक सेटिंग्स जैसे UI एलिमेंट्स को बेहतर बना चुका है, लेकिन अब कंपनी परफॉर्मेंस डायग्नोसिस पर गंभीरता से काम कर रही है।

क्या मिलेगा 25H2 अपडेट में?
2024 में आया 24H2 अपडेट पुराने डिवाइसेज़ पर बेहतर अनुभव देने में सफल रहा। अब अगला बड़ा अपडेट, Windows 11 25H2, और भी बड़ी सुधारों के साथ आएगा:

OS कोर इंटरफेस को ज्यादा रेस्पॉन्सिव और एफिशिएंट बनाया जाएगा

ड्राइवर डेवलपर्स को Static Analysis करना अनिवार्य होगा ताकि कोडिंग से जुड़े बग्स पहले ही पकड़े जा सकें

सिस्टम में रियल-टाइम ट्रबलशूटिंग सपोर्ट मिलेगा

ऑटोमैटिक लॉगिंग के ज़रिए सिस्टम स्लोडाउन का डेटा-संचालित समाधान

क्या होगी आपकी प्राइवेसी सुरक्षित?
Microsoft ने स्पष्ट किया है कि यह परफॉर्मेंस लॉगिंग पूरी तरह से यूजर की सहमति पर आधारित होगी और कोई भी व्यक्तिगत डेटा या फाइल कंटेंट इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

ड्राई फ्रूट्स सभी के लिए नहीं! जानें किन लोगों को नहीं खाने चाहिए मेवे और क्यों – डायटिशियन की राय