31 मई को हैदराबाद में होने जा रहा है 72वां मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले, और इस बार भारत की तरफ से इस मंच पर जलवा बिखेरने जा रही हैं राजस्थान के कोटा की 21 वर्षीय नंदिनी गुप्ता। दुनियाभर से 100 से ज्यादा कंटेस्टेंट इस खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, लेकिन भारतीयों की नजरें सिर्फ एक नाम पर टिकी हैं — नंदिनी।
🎓 नंदिनी की पढ़ाई और पारिवारिक पृष्ठभूमि
जन्मस्थान: कोटा, राजस्थान
पिता: सुमित गुप्ता (बिजनेसमैन)
मां: रेखा गुप्ता (गृहिणी)
स्कूलिंग: सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा
कॉलेज: लाला लाजपत राय कॉलेज, राजस्थान (बिजनेस मैनेजमेंट ग्रेजुएशन)
👑 19 साल की उम्र में बनीं मिस इंडिया
नंदिनी का सपना सिर्फ 10 साल की उम्र में शुरू हुआ था। उन्होंने 2023 में मिस राजस्थान का खिताब जीतने के बाद फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज भी अपने नाम किया। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना ही साबित करता है कि वो आज मिस वर्ल्ड मंच पर क्यों खड़ी हैं।
🌟 प्रियंका चोपड़ा हैं प्रेरणा
नंदिनी की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। नंदिनी ने कई बार कहा है कि वो प्रियंका की जर्नी से बेहद प्रभावित हैं और उसी रास्ते पर चलना चाहती हैं। अब जब वो खुद मिस वर्ल्ड के फिनाले में हैं, तो देश को उम्मीद है कि नंदिनी भी वो मुकाम हासिल करेंगी।
🎬 शौक और पर्सनल इंटरेस्ट
नंदिनी को डांस करना, फिल्में देखना और नई जगहों पर घूमना बेहद पसंद है। जब भी उन्हें समय मिलता है, वो इन गतिविधियों में खुशी ढूंढती हैं।
यह भी पढ़ें: