गर्मियों के मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर में पानी की कमी और गर्म तासीर वाला भोजन पेट पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में गट हेल्थ (पाचन तंत्र) को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है। अगर आप अपच, गैस या सीने की जलन से परेशान हैं, तो एक बेहद आसान और कारगर घरेलू नुस्खा आपके बड़े काम आ सकता है – दही में भुना हुआ जीरा मिलाकर खाना।
दही और भुने जीरे का असरदार फॉर्मूला
एक कटोरी ताजे दही को लें।
तवे पर थोड़ा जीरा सूखा भून लें जब तक उसमें खुशबू आने लगे।
भुने हुए जीरे को पीस लें और दही में अच्छी तरह मिलाएं।
इसे दिन में एक बार भोजन के साथ या बाद में लें।
यह मिश्रण ना सिर्फ स्वाद में अच्छा लगता है बल्कि गट हेल्थ को सुधारने में भी बेहद फायदेमंद होता है।
फायदे जो आपको चौंका देंगे:
सीने की जलन में राहत: ठंडे दही और भुने हुए जीरे का मिक्सचर एसिडिटी को शांत करता है।
पेट दर्द और अपच में फायदेमंद: यह मिश्रण पाचन तंत्र को संतुलित करता है और गैस से छुटकारा दिलाता है।
आंखों की रोशनी के लिए उपयोगी: आयुर्वेद के अनुसार, इस कॉम्बिनेशन का नियमित सेवन आंखों की रोशनी को भी फायदा पहुंचा सकता है।
तेज़ पाचन: यह नुस्खा भोजन को जल्दी और सही तरीके से पचाने में मदद करता है।
कुछ ज़रूरी सावधानियाँ:
गर्मियों में बाहर का तला-भुना या बासी खाना खाने से बचें।
ज्यादा मिर्च-मसाले वाला भोजन पेट की तकलीफें बढ़ा सकता है।
दही-जीरा मिक्सचर को हमेशा ताज़ा बनाकर ही खाएं।
यह भी पढ़ें:
जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, हालत गंभीर – ट्रंप ने जताई संवेदना
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check