आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए ग्लूटेन फ्री डाइट को तेजी से अपना रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी भी होती है, जिसे सीलिएक डिजीज कहा जाता है। इस बीमारी में ग्लूटेन युक्त चीजें खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। चूंकि गेहूं और जौ में ग्लूटेन की मात्रा अधिक होती है, ऐसे लोगों के लिए चावल एक सेफ और हेल्दी विकल्प बन जाता है क्योंकि यह पूरी तरह ग्लूटेन फ्री होता है।
ग्लूटेन फ्री होते हैं ये चावल
ब्राउन राइस: ब्राउन राइस ग्लूटेन फ्री होते हैं और इनमें मैंगनीज, सेलेनियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह वजन घटाने में भी मदद करते हैं।
व्हाइट राइस: सफेद चावल भी ग्लूटेन फ्री होते हैं, लेकिन इनमें पोषण थोड़ा कम होता है क्योंकि इन्हें प्रोसेस करके तैयार किया जाता है।
वाइल्ड राइस (जंगली चावल): यह भी एक बेहतरीन ग्लूटेन फ्री विकल्प है। इसमें विटामिन B6, फाइबर, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है।
चावल बनाम रोटी: वजन घटाने में कौन बेहतर?
डाइटिशियन स्वाति सिंह के अनुसार, वजन घटाने के लिए रोटी बेहतर ऑप्शन है, खासतौर पर अगर वो मिलेट्स (ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का) से बनी हो। इन रोटियों में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है।
ब्राउन राइस भी एक अच्छा विकल्प है, लेकिन सफेद चावल सीमित मात्रा में ही लेने चाहिए। आप सफेद चावल उबालकर उसका पानी निकाल कर खाएं, इससे उसमें मौजूद स्टार्च कम हो जाता है और वह हल्का हो जाता है।
वजन घटाते समय कितनी मात्रा में खाएं चावल?
वजन घटाने की डाइट में चावल की मात्रा कम रखें।
एक दिन में 1 छोटी कटोरी सफेद चावल पर्याप्त है।
कोशिश करें कि चावल को उबालकर पानी निकालकर ही खाएं ताकि स्टार्च कम हो जाए।
रोटी और चावल दोनों खा रहे हों, तो मात्रा आधी कर दें।
यह भी पढ़ें:
यूएई में सभी को मिलेगा ChatGPT Plus फ्री! ओपनएआई के साथ हुई ऐतिहासिक साझेदारी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check