गर्मियों का मौसम हो और आम न खाया जाए—ऐसा कैसे हो सकता है! लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम खाने से पहले उसे कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखना एक पुरानी लेकिन बेहद जरूरी आदत है?
बचपन से आपने बुजुर्गों को आम को पानी में डालते देखा होगा, लेकिन क्यों? चलिए जानते हैं इसके पीछे के वैज्ञानिक और स्वास्थ्य से जुड़े कारण:
🔍 1. फाइटिक एसिड को करता है कम
आम में फाइटिक एसिड (Phytic Acid) नाम का एक तत्व पाया जाता है जो शरीर में आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे जरूरी खनिजों के अवशोषण को रोकता है। इसे एंटी-न्यूट्रिएंट माना जाता है।
जब आम को कुछ देर पानी में भिगोया जाता है, तो यह फाइटिक एसिड बाहर निकल जाता है और आम ज्यादा पौष्टिक बनता है।
🧪 2. कीटनाशक और कैमिकल्स हो जाते हैं साफ
आम की खेती में अक्सर कीटनाशकों और रसायनों का इस्तेमाल होता है। ये हमारे शरीर में जाकर पाचन, स्किन और सांस की समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
पानी में भिगोने से आम की सतह पर मौजूद ये हानिकारक पदार्थ धुल जाते हैं और खाने से जुड़ा रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है।
🌡️ 3. आम की ‘गर्मी’ हो जाती है कम
आम को ‘तासीर में गर्म’ माना जाता है। इसे बिना भिगोए खाने से चेहरे पर दाने, पेट में जलन, एसिडिटी, उल्टी या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
30–60 मिनट तक पानी में भिगोकर रखने से इसकी अतिरिक्त गर्मी कम हो जाती है और ये शरीर के लिए ज्यादा अनुकूल हो जाता है।
✔️ कब और कैसे भिगोएं?
आम को धोकर साफ पानी में 30 मिनट से 1 घंटे तक भिगोकर रखें।
अगर समय कम है, तो कम से कम 20-25 मिनट जरूर भिगोएं।
फ्रिज का पानी न लें, सामान्य तापमान का पानी बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें:
आम खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना सेहत हो सकती है खराब
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check