सर्दियों में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जानिए इसे खाने का सही तरीका और इसके जबरदस्त फायदे

सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाना हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इनमें गर्म तासीर होती है, जिससे शरीर को ठंड से बचाने में मदद मिलती है। आमतौर पर ड्राई फ्रूट्स को पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन मुनक्का एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे भूनकर और काला नमक लगाकर खाने से इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

मुनक्का को खासतौर पर पाचन से जुड़ी समस्याओं में असरदार माना जाता है और यह शरीर को ताकत देने वाला प्राकृतिक टॉनिक भी है। आइए जानते हैं मुनक्का को कैसे भूनें, कैसे खाएं और इसके क्या-क्या फायदे हैं।

मुनक्का को भूनकर कैसे खाएं?
एक दिन में 6-7 मुनक्का खाए जा सकते हैं।

सबसे पहले एक तवा गर्म करें।

मुनक्कों को तवे पर रखें और हल्के हाथ से दबाकर भूनें। ध्यान रखें कि ज्यादा न जलें, बस हल्का गर्म हो जाए।

अब मुनक्का के अंदर से बीज निकाल दें।

ऊपर से थोड़ा सा काला नमक छिड़कें और इन्हें खा लें।

इस तरह से भुना और काला नमक लगा मुनक्का खाने से यह और अधिक लाभकारी हो जाता है।

मुनक्का खाने के फायदे
✅ इम्यून सिस्टम मजबूत करे
भुना हुआ मुनक्का शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और सर्दियों में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव करता है।

✅ पाचनतंत्र को बनाए दुरुस्त
कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है। मुनक्का पेट के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

✅ शरीर में खून की कमी को दूर करे
मुनक्का आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर में खून की कमी दूर होती है।

✅ हड्डियों और दांतों को बनाए मजबूत
इसमें मौजूद कैल्शियम और अन्य विटामिन्स हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करते हैं।

✅ स्किन और ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
मुनक्का में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को चमकदार बनाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं।

✅ आंखों के लिए लाभकारी
विटामिन A और बीटा-कैरोटीन से भरपूर मुनक्का आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें:

सरमा के गंभीर आरोपों पर गोगोई का जवाब – “मैं जासूस नहीं, विपक्ष का नेता हूं”