आजकल सोशल मीडिया पर वजन कम करने की तरह-तरह की तरकीबें सामने आ रही हैं। लेकिन मोटापा कम करना कोई तुरंत होने वाला काम नहीं है। इसके लिए धैर्य और सही तरीकों का पालन जरूरी होता है। खासकर जिन लोगों की तोंद निकल आई है, उन्हें सही डाइट के साथ एक्सरसाइज और कुछ खास डिटॉक्स वॉटर को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना चाहिए। डाइटिशियन की सलाह के अनुसार, हरे बीज यानि सौंफ का पानी वजन कम करने में काफी मददगार होता है। सौंफ का पानी न केवल मोटापा घटाने में सहायक है, बल्कि यह लिवर डिटॉक्स में भी मदद करता है, जिससे शरीर की जमा हुई फैट कम होने लगती है।
सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने के फायदे
वजन कम करने वाले न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन बताते हैं कि सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म तेज़ी से काम करता है। सौंफ का पानी लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर की गंदगी बाहर निकालता है। लगातार इसका सेवन करने से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता।
सौंफ का पानी वजन घटाने में कैसे मदद करता है?
मोटापे की एक बड़ी वजह पेट का साफ न होना भी है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और वजन बढ़ने लगता है। सौंफ या सौंफ का पानी कब्ज की समस्या दूर करता है और पेट को साफ रखता है। यह गैस और एसिडिटी को भी कम करता है। सुबह-सुबह सौंफ का पानी पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और बीपी कंट्रोल में रहता है। सौंफ में भरपूर फाइबर होता है जो पेट को स्वस्थ और दिमाग को शांत रखता है। ऑफिस में काम का तनाव रहने वाले लोग भी सौंफ का पानी जरूर पिएं। इसके अलावा, स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी सौंफ का पानी फायदेमंद है क्योंकि यह दूध बढ़ाने में मदद करता है।
सौंफ का पानी कैसे बनाएं और कब पीना है?
सौंफ का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ के बीज डालकर रातभर भिगो दें। सुबह इसे हल्का गुनगुना कर या सीधे छानकर पी लें। गर्मी के मौसम में इसे ठंडा भी पी सकते हैं। आप चाहें तो सौंफ के बीज को निकालकर फेंक सकते हैं या चबाकर भी खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
सुरवीन चावला ने किया बड़ा खुलासा: “कभी बॉडी शेमिंग झेली, कभी वजन बढ़ाने की सलाह मिली
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check