खाली पेट कैस्टर ऑयल क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद

कैस्टर ऑयल, जिसे अरंडी का तेल भी कहा जाता है, एक प्राकृतिक औषधीय तेल है, जिसका उपयोग आयुर्वेद में वर्षों से किया जाता रहा है। यह तेल कई स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के रूप में काम करता है। अगर इसे सुबह खाली पेट लिया जाए, तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। यह तेल डाइजेशन को सुधारने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
अरंडी के तेल पर कई रिसर्च की गई हैं, जो इसके स्वास्थ्य लाभों को साबित करती हैं। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार भी, यह तेल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है।

कैस्टर ऑयल के फायदे:
डाइजेशन सुधारें
एक यूट्यूब वीडियो में बताया गया है कि अरंडी का तेल ब्लोटिंग, कब्ज (कॉन्स्टिपेशन) और गैस की समस्या को कम करता है। यह गट हेल्थ को भी बेहतर बनाता है।

स्किन के लिए लाभकारी
कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होती हैं। खाली पेट इसे पीने से पिंपल्स, रैशेज और ड्राइनेस जैसी त्वचा समस्याओं से राहत मिलती है।

बालों के लिए फायदेमंद
अरंडी का तेल बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है। अगर इसे रोजाना खाली पेट लिया जाए, तो यह हेयरफॉल की समस्या को भी दूर करता है।

सूजनरोधी गुण
अरंडी का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द और सूजन से राहत दिलाता है। यह तेल रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।

जोड़ों के दर्द से राहत
यह तेल जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से हड्डियों की ताकत बढ़ती है और अकड़न की समस्या कम होती है।

कुछ सावधानियां:
इस तेल का अधिक सेवन दस्त और मतली जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लें।
गर्भवती महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
जो लोग किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें भी यह तेल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में भी अडानी पर पर्दा क्यों डाल रहे हैं मोदी