बिलौना विधि से तैयार ए 2 गाय का घी क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद, आइए जानें

कुछ लोग जो डायट को लेकर बहुत ही सोचते है और अपने आप को फिट रखने में लगे रहते है। कुछ लोगों को वजन बढ़ने का डर सताता रहता है ऐसे लोग अपने खाने में हर चीज सोच समझकर खाते है जो उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे लोग घी का सेवन बिलकुल भी nhai करते है क्योंकि उन्हें लगता है की घी के सेवन से वजन बढ़ सकता है।अपको बता दें कि घी खाने का स्वाद बढ़ाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन साथ ही यह हमारी हेल्‍थ के लिए भी बहुत जरूरी होता है।  गाय का घी की बात जीन तो उनमें शुद्ध देसी घी में A2 गाय के घी को सबसे ज्यादा पौष्टिक और सेहतमंद माना गया है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाये जाते हैं और बॉडी की इम्‍यूनिटी बड़ाने में मदद करते है। देसी घी में लिनोलिक एसिड पाया जाता है। यह शरीर के वेट को बढ़ने भाई देता है। देसी घी में विटामिन K की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो हृदय को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें ओमेगा 3, ओमेगा 9 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है, जो बच्चों की ग्रोथ के लिए जरूरी होती हैं, ए-2 गाय के घी को बिलोना विधि से तैयार किया जाता है। इस वजह से ए-2 गाय का घी शरीर के लिए फायदेमंद होता है और शरीर के लिए स्वस्थ माना जाता है। आइए जानते हैं घी में और अन्य कौन से सेहत के राज छुपे हुए है,

सिरदर्द

जो लोग सिरदर्द से परेशान रहते है इससे जुड़ी अन्य समस्या गैस, माइग्रेन, तनाव या अपर्याप्त नींद। इन वजहों को ठीक करने के लिए  A2 गाय का घी मदद आपकी मदद कर सकता है। इसके पोषक तत्वों की वजह से यह बेहद उपयोगी होता है।

सफेद बालों की समस्या

कई लोगों को सफेद बालों की समस्या से कम उम्र में ही परेशान होना पड़ जाता है। कम उम्र में सफेद बालों से परेशान लोगों को A2 गाय का घी फायदेमंद साबित होता है। A2 गाय के घी की तासीर ठंडी मानी जाती  है, यह पित्त को संतुलित रखने में मदद करता है, और कम उम्र में सफेद हो रहे बालों की समस्या से आराम  मिल जाता है।

दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है

ए-2 गाय का घी का इस्तेमाल दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन और प्रोटीन होते है जो तंत्रिका तंत्र को पोषण देने का काम करते है, यह दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है। नियमित घी का सेवन करने से सोचने और याद रखने की दिमागी क्षमता धीमे से बढ़ती जाती है।

यह भी पढ़ें:अपने दिन की शुरुआत करिए इस हेल्थी बटर के साथ, वजन के साथ कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में है मददगार