प्याज हमारे घरों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली कॉमन सब्जियों में से एक है। दुनियाभर में प्याज का कच्चा और पका हुआ दोनों रूपों में उपयोग होता है। कच्चे प्याज को सलाद के रूप में खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसमें सल्फर और एंटीऑक्सिडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर इसे रोजाना खाया जाए, तो यह हार्ट हेल्थ सुधारने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं, कच्चा प्याज खाना क्यों फायदेमंद है और इसके कुछ नुकसान भी।
एक्सपर्ट की सलाह:
डॉक्टर के अनुसार, प्याज मिनरल्स से भरपूर है, जो शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित रखता है। डॉक्टर वृत्ति अपने अनुभव से बताती हैं कि उन्होंने कच्चा प्याज में नींबू का रस और काली मिर्च का पाउडर मिलाकर रोजाना खाया। इससे न केवल उनका पाचन बेहतर हुआ, बल्कि सर्दी-जुकाम से भी बचाव हुआ। हालांकि, कुछ लोगों के लिए रोजाना कच्चा प्याज खाना हानिकारक हो सकता है।
कच्चा प्याज खाने के फायदे:
पाचन में सुधार: कच्चा प्याज खाने से डाइजेशन बेहतर रहता है।
गुड बैक्टीरिया: प्याज में मौजूद गुड बैक्टीरिया हमारी आंतों को स्वस्थ रखते हैं।
सर्दी-जुकाम में राहत: कच्चा प्याज फ्लू और सर्दी-खांसी में फायदेमंद साबित होता है।
शुगर कंट्रोल: कच्चा प्याज इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
ब्लड सर्कुलेशन: कच्चा प्याज खाने से खून के थक्के नहीं जमते और रक्त प्रवाह सही रहता है।
कच्चे प्याज के नुकसान:
हालांकि कच्चा प्याज फायदेमंद है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं:
कुछ लोगों को इसे पचाने में दिक्कत होती है, जिससे ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है।
कच्चा प्याज खाने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
प्याज खून को पतला करता है, इसलिए जो लोग खून पतला करने की दवाएं लेते हैं, उन्हें इसे संभलकर खाना चाहिए।
रोज कितना प्याज खाना चाहिए?
डॉक्टर वृत्ति के अनुसार, एक दिन में आधा से 1 कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। इस मात्रा में प्याज हर किसी के लिए सही है और इसे आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
प्याज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप सेहतमंद रह सकते हैं। लेकिन इसे अपनी सहनशक्ति और स्वास्थ्य की स्थिति को ध्यान में रखकर खाएं।
यह भी पढ़ें:
रोहित और यशस्वी की जोड़ी फ्लॉप, गिल-पंत का भी नहीं चला बल्ला
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check