मजेदार जोक्स: क्यों मार रही हो बच्चे को

पति- क्यों मार रही हो बच्चे को?
पत्नी- मैंने कहा पढ़ ले, अच्छी बीवी मिलेगी
पति- तो इसमें मारने वाली क्या बात है?
पत्नी- ये कहता है कि पापा भी तो खूब पढ़े लिखे थे……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पत्नी (पति से)- कल हमारी शादी को पांच साल पूरे हो जाएंगे
पति- तो फिर दुबारा चुनाव होंगे या फिर यही सरकार चलेगी….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

सुरेश- उदास क्यों है?

मोहन- यार मेरी गर्लफ्रेंड के परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी है
सुरेश- मैं तेरे हालात देखते हुए तुझे एक शायरी सुनाता हूं,
डाली ने डाली पर नजर डाली, किसी ने इस पर डाली तो किसी ने
उस पर डाली, तुमने जिस पर नजर डाली,
उसके बाप ने उसकी शादी कहीं और कर डाली……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

टीचर- पप्पू तुम बड़े होकर क्या बनोगे?

पप्पू- मैम मैं बड़ा होकर सीए बनूंगा, फिर सभी महानगरों में
मेरा बिजनेस चलेगा, 10 नौकर मेरे आसपास रहेंगे,
मेरे पास सबसे महंगी कारें होगी
टीचर- बस पप्पू बस, इतना लंबा जवाब देने की जरुरत नहीं थी
सिर्फ एक लाइन में जवाब देना था, अच्छा पिंकी अब तुम बताओ
तुम बड़ी होकर क्या बनोगी?
पिंकी- संजू की पत्नी….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

टीचर- बताओ छिपकली दीवार पर क्यों चलती है?
पप्पू- सर हम भी तो जमीन पर चलते हैं,
पर छिपकली ने कभी कुछ कहा क्या?😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

एक महिला साधु के पास गई और बोली-

बाबा आपने एक प्रवचन में कहा था कि अहंकार करना
सबसे बड़ा पाप है, पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं
कि मैं कितनी सुंदर हूं, तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है
मैं क्या करू?
साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और गलतफहमी होना
कोई पाप नहीं, वो तो भोलापन है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

डॉक्टर ने मरीज को पर्ची में लिखी तीन दवाइयां

पहली गोली को लिखा TDS और दूसरी गोली को लिखा BD
और तीसारी को लिखा SOS
मरीज- डॉक्टर साहब मैं सारी दवाइयां समझ गया, अब जाऊं?
डॉक्टर- क्या समझे, बताओ दवा कैसे लोगे?
मरीज- TDS माने तड़के, दोपहर, शाम
BD माने भोर, दोपहर
SOS माने सोची और समझी याने जरुरत पड़े तब
मरीज की बात सुनकर डॉक्टर के होश उड़ गए……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

डॉक्टर- भगवान और डॉक्टर को कभी नाराज नहीं करना चाहिए
मरीज- ऐसा क्यों?
डॉक्टर- क्योंकि जब भगवान नाराज होता है,
तो डॉक्टर के पास भेज देता है
और जब डॉक्टर नाराज होता है,
तो भगवान के पास भेज देता है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: बताओ, इंडिया का नेशनल बर्ड कौन-सा है?