दिल्ली की कुर्सी किसे मिलेगी? BJP के 50-60 उम्र फॉर्मूले पर सस्पेंस

दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सियासी गलियारों में एक दर्जन से ज्यादा नाम चर्चा में हैं, लेकिन पार्टी की रणनीति को देखते हुए कहा जा रहा है कि एक नया और चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है।

BJP का मुख्यमंत्री चयन पैटर्न
बीते एक साल में BJP ने 6 राज्यों—मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री नियुक्त किए हैं। दिलचस्प बात यह रही कि सभी राज्यों में 50-60 साल उम्र के विधायकों को ही CM बनाया गया।

उदाहरण के लिए:

मध्य प्रदेश: मोहन यादव (58 वर्ष)
छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय (59 वर्ष)
राजस्थान: भजनलाल शर्मा (58 वर्ष)
ओडिशा: मोहन मांझी (53 वर्ष)
हरियाणा: नायब सिंह सैनी (54 वर्ष)
महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस (54 वर्ष)
BJP के मुख्यमंत्रियों की औसत उम्र 55 साल
BJP की राज्य नेतृत्व नीति के तहत मुख्यमंत्रियों की औसत उम्र 55 साल है। त्रिपुरा के माणिक साहा (72) BJP के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (46) सबसे युवा CM हैं।

वहीं, अगर कांग्रेस की बात करें, तो उनके मुख्यमंत्रियों की औसत उम्र 63 साल है। कर्नाटक के सिद्धारमैया (76), हिमाचल के सुखविंदर सिंह सुक्खू (60) और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी (55) इस औसत में शामिल हैं।

दिल्ली में कौन फिट बैठता है BJP का फॉर्मूला?
दिल्ली विधानसभा में BJP ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिनमें 15 विधायक ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50-60 साल के बीच है। अगर पार्टी उम्र के फॉर्मूले पर आगे बढ़ती है, तो मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में रेखा गुप्ता, जितेंद्र महाजन, आशीष शूद, हरीश खुराना और कैलाश गहलोत जैसे नाम प्रमुख हो सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा में विधायकों की उम्र:

31-40 साल: 9 विधायक
41-69 साल: 47 विधायक
61-80 साल: 14 विधायक
अगर 50-60 साल की उम्र का फॉर्मूला अपनाया जाता है, तो परवेश वर्मा (50 से कम उम्र) और विजेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा (60+ उम्र) जैसे बड़े दावेदार बाहर हो सकते हैं।

इस हफ्ते के अंत तक सीएम का ऐलान संभव
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की घोषणा इस हफ्ते के अंत तक होने की उम्मीद है। चुनाव परिणाम वाले दिन ही BJP के प्रभारी बैजयंत पांडा ने 10 दिनों के भीतर CM का नाम फाइनल करने की बात कही थी।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं, और जल्द ही विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

समय रैना के शो पर बवाल – ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड डिलीट