राहुल गाँधी को नए जमाने का रावण बताया गया है।

भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी किया और लिखा, नए जमाने का रावण यहां है। वे धर्म और राम विरोधी हैं। उनका एक मात्र लक्ष्य देश को बर्बाद करना है। भाजपा की तरफ से जारी पोस्टर में राहुल के 7 सिर दिखाए गए हैं। इस पर लिखा है, भारत खतरे में है। तस्वीर के ठीक नीचे बड़े अक्षरों में रावण लिखा हुआ है। इसके नीचे अंग्रेजी में A CONGRESS PARTY PRODUCTION डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस लिखा है।
साथ ही, भाजपा ने आरोप लगाया कि जॉर्ज सोरोस के लोग कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इसके अलावा भाजपा नेताओं ने ओपन सोसाइटी फाउंडेशन नाम के एक गैर सरकारी संगठन का नाम लिया है। भाजपा नेताओं का दावा है कि यह NGO अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस की ओर से वित्त पोषित है और इसके उपाध्यक्ष सलिल शेट्टी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए थे।
तो वहीं, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने 17 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें सलिल शेट्टी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में एक साथ दिख रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के एक और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसी तारीख को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रवीण चक्रवर्ती के नाम का जिक्र किया। चक्रवर्ती भी मोदी विरोधी माने जाते हैं।
दरअसल, स्मृति ईरानी ने 28 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। स्मृति ने कहा था, राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे पर जॉर्ज सोरोस के करीबियों से मुलाकात की थी। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों के एक कार्यक्रम की मेजबानी में इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका के तंजीम अंसारी की भागीदारी के लिए भी राहुल पर हमला बोला और कहा कि अंसारी का जमात-ए-इस्लामी के साथ संबंध है। आपको बता दें, जॉर्ज सोरोस अमेरिका के बिलेनियर कारोबारी हैं।
– एजेंसी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check