आलू के पराठे हों या गर्म रोटी पर एक चम्मच मक्खन, भारतीय रसोई में मक्खन स्वाद का ताज होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सफेद मक्खन और पीले मक्खन में क्या फर्क है? और कौन-सा मक्खन आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है?
आइए जानें सफेद मक्खन से जुड़े वो फायदे, जिनके बारे में शायद आपने पहले नहीं सुना होगा।
🤍 सफेद मक्खन के जबरदस्त फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाए:
सफेद मक्खन में सैचुरेटेड फैट, विटामिन A और D भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
घर का बना, बिना केमिकल:
सफेद मक्खन आमतौर पर घर में बिना किसी प्रिज़र्वेटिव या नमक के बनाया जाता है, जिससे यह पूरी तरह नैचुरल और हेल्दी होता है।
पाचन और मेटाबॉलिज्म में मददगार:
यह पाचन को सुधारता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है।
स्किन और बालों के लिए वरदान:
इसमें मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट स्किन में निखार लाते हैं और त्वचा को लचीलापन देते हैं।
दिमाग और आंखों के लिए फायदेमंद:
सफेद मक्खन में एसिडोनिक एसिड होता है, जो दिमाग की कार्यक्षमता और आंखों की सेहत को सुधारता है।
हड्डियों और जोड़ों को बनाए मजबूत:
इसमें कैल्शियम भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है और जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाता है।
दिल की सेहत में सहायक:
यह हेल्दी कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
सूजन और कैंसर से राहत:
सफेद मक्खन गले की सूजन कम करता है और कैंसर जैसे रोगों से भी बचाव कर सकता है।
वजन कम करने में मददगार:
सही मात्रा में सेवन से यह वजन घटाने में भी मदद करता है।
🆚 पीले मक्खन से तुलना करें तो…?
पीले मक्खन में जहां 105 कैलोरी/चम्मच होती है, वहीं सफेद मक्खन में लगभग 90 कैलोरी/चम्मच होती है।
सफेद मक्खन को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं, जबकि पीले मक्खन में अक्सर नमक, रंग या प्रिज़र्वेटिव मिलाए जाते हैं।
अगर आप रोजाना मक्खन खाते हैं, तो सफेद मक्खन सबसे बेहतर विकल्प है।
यह भी पढ़ें:
तीन दिग्गज सितारे, फिर भी फ्लॉप हुई फिल्म! ‘नो प्रॉब्लम’ ने क्यों किया निराश
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check