आइसक्रीम को खाने के लिए कौन सा मौसम है सही ठंडी या फिर गर्मी जानिए एक्सपर्ट से

सभी को इस चिलचिलाती हुई धूप में कुछ ठंडा खाने का मन करता है और तेज गर्मी का नाम सुनते ही दिमाग में आइसक्रीम की याद आती है। गर्मियों में अक्सर लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आइसक्रीम को खाना पसंद करते है हैं। ऐसा नहीं की गर्मी की वजह से ही लोग इसे खाते है इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है जिस वजह से लोग इसे खाना बेहद पसंद करते है। लेकिन क्या ये सच है कि आइसक्रीम खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।

गर्मी के इस मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना किसे नहीं पसंद शायद हम सभी को ही पसंद होता है इसका सेवन बूढ़े से लेकर बच्चे तक आइसक्रीम के शौकीन होते है। लेकिन क्या आइसक्रीम सच में ठंडी होती है? आइए जानते हैं,

हम सभी को लगता है की आइसक्रीम खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मी के दिनों में ठंडक का पाने के लिए लोग सबसे ज्यादा आइसक्रीम का इस्तेमाल करते हैं। हम सभी को ऐसा लगता है की आइसक्रीम खाने से शरीर की गर्मी दूर हो जाती है। एक्सपर्ट्स की माने तो आइसक्रीम खाने में ठंडी होती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी तासीर गर्म होती है। आइसक्रीम में फैट की मात्रा इसमें शुगर, फैट और मिल्क ये सभी होते है इनके ज्यादा होने की वजह से ये शरीर के अंदर जाता है, तो इसको तोड़ने के लिए हमारे शरीर को मेहनत लगती है, जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है, यही वजह है की आइसक्रीम को खाने के बाद प्यास लगती है।

आपको बता दें कि अगर आप आइसक्रीम को ठंडी के मौसम में खाते है तो ये ज्यादा फायदेमंद होता है। कुछ लोगों को ठंड में ही आइसक्रीम खाना पसंद होता है। आइसक्रीम को ठंडी के मौसम में खाने के बहुत से फायदे मिलते हैं। एक्सपर्ट्स के माने तो ठंड के मौसम ठंडी की वजह से कुछ लोग खराश, सर्दी जुखाम से परेशान रहते हैं, अगर आप इस समय आइसक्रीम खाने से ये समस्याएं दूर हो जाती है।

यह भी पढ़े:आप नेता आतिशी का दावा: भाजपा ने सरकार और दिल्लीवासियों को परेशान करने के लिए हरियाणा से पानी रोकने की साजिश की