प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया। उन्होंने भारत की सेनाओं को पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के लिए फ्रीहैंड (पूर्ण स्वतंत्रता) दे दी है। इसका अर्थ है कि हमला कब, कहां और कैसे होगा, इसका फैसला अब भारतीय सेना करेगी।
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी की इस छूट के बाद सेना पहले से भी अधिक घातक और सटीक कार्रवाई करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान इस बात से सहम गया है और उसे डर सता रहा है कि अगले 24 से 36 घंटों में भारत हमला कर सकता है।
पहले भी घातक साबित हुई है सेना को मिली छूट
यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने सेना को खुली छूट दी हो।
2016 – उरी हमला:
जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 18 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक कर सेना ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।
2019 – पुलवामा हमला:
फरवरी में पुलवामा में CRPF के काफिले पर हमला हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने सेना को पूरी छूट दी और भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के जरिए आतंकी ठिकानों को तबाह किया।
2020 – गलवान झड़प:
गलवान घाटी में भारत-चीन के सैनिकों में झड़प हुई, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए। भारत ने चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया। पीएम मोदी ने तब भी सेना को सभी आवश्यक कदम उठाने की स्वतंत्रता दी थी।
सेना को भरोसा, दुश्मनों को डर
हर बार जब भारतीय सेना को फ्रीहैंड मिला, उसने सटीक और निर्णायक कार्रवाई की है। यही वजह है कि पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। सेना जानती है कि कब और कैसे दुश्मन को सबक सिखाना है।
पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं –
“सेना तय करेगी कि अपराधियों और उनके समर्थकों को कब, कहां और कैसे सजा दी जाएगी।”
यह भी पढ़ें:
गर्मियों में पुराना कूलर भी देगा ठंडी हवा, अपनाएं ये आसान टिप्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check