अगर आपको लग रहा है कि आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही कदम समय पर उठा लिए जाएं, तो नुकसान को रोका जा सकता है और अकाउंट को दोबारा सुरक्षित किया जा सकता है। आज जब WhatsApp हमारी बातचीत, फोटोज़, बैंकिंग ओटीपी और काम से जुड़े डेटा का अहम हिस्सा बन चुका है, तब इसकी सुरक्षा सबसे अहम हो जाती है।
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाल के दिनों में WhatsApp यूज़र्स को टारगेट करने वाले फ्रॉड्स में बढ़ोतरी हुई है। खासकर ‘OTP स्कैम’, ‘फिशिंग लिंक’, और ‘फेक कॉल्स’ के ज़रिए यूज़र्स को फंसाया जाता है। लेकिन कुछ आसान सुरक्षा उपायों से आप न सिर्फ अपने अकाउंट को दोबारा हासिल कर सकते हैं, बल्कि भविष्य में हैकिंग से भी बच सकते हैं।
1. सबसे पहले अकाउंट से लॉगआउट करवाएं
अगर आपको लगता है कि कोई और आपके WhatsApp का इस्तेमाल कर रहा है, तो सबसे पहले WhatsApp ऐप को अनइंस्टॉल करें और फिर दोबारा इंस्टॉल करके अपने नंबर से लॉगिन करें। जब आप अपने नंबर से लॉगिन करेंगे, तो जो भी व्यक्ति आपका अकाउंट इस्तेमाल कर रहा होगा, उसका एक्सेस खत्म हो जाएगा।
2. दो-चरणीय सुरक्षा (2-Step Verification) करें एक्टिवेट
WhatsApp की 2-step verification एक बेहद कारगर उपाय है। इसके ज़रिए हर बार लॉगिन करते वक्त 6 अंकों का पिन डालना अनिवार्य हो जाता है। यह पिन सिर्फ आपको पता होता है, जिससे हैकर्स का रास्ता वहीं रुक जाता है।
ऐसे करें एक्टिवेट:
WhatsApp खोलें
Settings > Account > Two-step verification > Enable
6 डिजिट का PIN सेट करें और एक ईमेल ऐड्रेस भी जोड़ें
3. तुरंत सभी डिवाइस से लॉगआउट करें
WhatsApp Web से कोई और आपकी चैट पढ़ रहा है? Settings > Linked Devices में जाकर आप देख सकते हैं कि आपका अकाउंट किन डिवाइसेज़ से लॉगिन है। किसी भी अनजान डिवाइस को तुरंत लॉगआउट करें।
4. संदिग्ध मैसेज या लिंक से रहें सावधान
अगर किसी अनजान नंबर से OTP या संदिग्ध लिंक आए, तो उस पर क्लिक न करें। ये स्कैमर्स द्वारा भेजे जाते हैं ताकि आपकी जानकारी चुराई जा सके।
5. WhatsApp को हमेशा अपडेट रखें
WhatsApp में समय-समय पर सिक्योरिटी अपडेट आते रहते हैं। अगर आपका ऐप अपडेट नहीं है, तो पुराने वर्जन में साइबर हमलों का खतरा अधिक होता है।
यह भी पढ़ें:
22 छक्के जड़कर बना चैंपियन कप्तान, रोहित शर्मा की तरह मनाया जश्न, धोनी से भी है खास कनेक्शन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check