अगर कभी ChatGPT काम न कर रहा हो, लेकिन आपको ज़रूरत हो सवालों के जवाब पाने, इमेज बनाने, कोड चेक कराने या वीडियो जनरेट करने की — तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। मार्केट में ऐसे कई बेहतरीन AI टूल्स मौजूद हैं जो ChatGPT की तरह ही दमदार हैं और कई मामलों में तो उससे आगे भी निकल जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे टॉप 5 AI टूल्स के बारे में जो आपकी मदद कर सकते हैं:
1. Google Gemini – ऑल-इन-वन AI असिस्टेंट
Google Gemini को ChatGPT का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। यह न सिर्फ सवालों के सटीक जवाब देता है, बल्कि आप इससे इमेज, कोड और यहां तक कि वीडियो भी तैयार कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह Google Docs, YouTube, Slides जैसे टूल्स के साथ आसानी से जुड़ जाता है।
2. Claude.AI – समझदार और संदर्भ आधारित जवाब
Anthropic द्वारा बनाया गया Claude.AI एक स्मार्ट AI चैटबॉट है। यह आपके सवालों का जवाब पूरी समझदारी और संदर्भ के साथ देता है। अगर सवाल थोड़ा जटिल हो, तब भी यह सटीक और उपयोगी उत्तर देता है। ChatGPT के न चलने पर यह एक भरोसेमंद विकल्प बन सकता है।
3. Microsoft Copilot – ऑफिस वर्क के लिए बेस्ट
Microsoft Copilot एक बेहद प्रैक्टिकल और यूज़र-फ्रेंडली AI टूल है। यह इंसानों जैसी बातचीत करता है, इमेज बना सकता है और Microsoft Edge, Word, Excel, Outlook जैसे ऐप्स के साथ बढ़िया इंटीग्रेशन देता है। ऑफिस और प्रेजेंटेशन से जुड़े कामों के लिए यह एक परफेक्ट AI असिस्टेंट है।
4. Perplexity AI – रिसर्च और फैक्ट चेकिंग का मास्टर
अगर आप किसी टॉपिक पर रिसर्च कर रहे हैं या फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो Perplexity AI सबसे बेहतर टूल है। यह एक चैट-बेस्ड सर्च इंजन की तरह काम करता है, जो तुरंत जवाब देता है और साथ ही जानकारी के स्रोत भी दिखाता है। आप फॉलो-अप सवाल पूछकर किसी भी विषय को गहराई से समझ सकते हैं।
5. Grok (by xAI) – रियल टाइम में जानिए सब कुछ
Elon Musk की कंपनी xAI द्वारा बनाया गया Grok एक नया और पावरफुल AI टूल है। यह X (पहले Twitter) से रियल टाइम जानकारी लेकर जवाब देता है। साथ ही इसमें इमेज जनरेट करने और एडिट करने की सुविधा भी मिलती है, जिससे यह और भी दमदार बन जाता है।
यह भी पढ़ें:
गाजा में इलाज की उम्मीद लिए खड़े 15 लोगों की जान चली गई, इजरायली हमले में मासूम बच्चों की भी मौत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check