बहू (अपनी सहेली से)- तुझे पता है, सास और नन्द में क्या फर्क होता है?
सहेली- क्या?
बहू- जो सांस न लेने दे, उसे सास कहते हैं
और जो जीवन में आनंद न लेने दे, उसे नन्द कहते हैं….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
सास- तुम तैयार होने में बहुत टाइम लगाती हो
मुझे देखो, मैं 2 मिनट में तैयार हो जाती हूं
बहू- मांजी यही फर्क तो है, लौकी और शाही पनीर में…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां-हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां-हां, जरूर
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया?
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी,
बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
सुरेश- यार डॉक्टर पर्चे पर ऐसा क्या लिखता है,
जो सिर्फ मेडिकल स्टोर वाले ही समझ पाते हैं?
रमेश- वो लिखता है, मैंने तो लूट लिया है…तू भी लूट ले…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर – बच्चों, महान व्यक्ति वह होता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करे
पप्पू- सर एग्जाम में न आप खुद महानता दिखाते हैं, न हमें आपस में दिखाने देते हैं…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
राजू- होम्योपैथी दवा खाने का भी एक अपना मजा है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- 4 गोली निकालो तो 6 निकल आती है,
और 2 वापस डालो तो 4 चली जाती है
इस खेल में बीमारी से ध्यान हट जाता है और मरीज
ठीक हो जाता है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check