अगर आप नई वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ ब्रांड या फीचर्स पर ध्यान देना काफी नहीं है। सबसे जरूरी है ये समझना कि ‘Kg’ लिखा क्या मतलब है, क्योंकि यही तय करता है कि मशीन आपकी ज़रूरत के मुताबिक है या नहीं।
📏 क्या होता है वॉशिंग मशीन में “Kg” का मतलब?
वॉशिंग मशीन में दिखने वाला “Kg” यानी किलोग्राम, मशीन की लोड कैपेसिटी बताता है — यानी मशीन एक बार में कितने किलो सूखे कपड़े (Dry Clothes) धो सकती है।
उदाहरण के लिए:
6 Kg की वॉशिंग मशीन का मतलब है कि उसमें 6 किलो तक सूखे कपड़े एक बार में डाले जा सकते हैं।
अगर आप इससे ज़्यादा कपड़े डाल देंगे, तो मशीन पर दबाव बढ़ेगा, धुलाई भी ठीक से नहीं होगी और मशीन जल्दी खराब हो सकती है।
👨👩👧👦 किस साइज की मशीन किसके लिए सही है?
👥 परिवार में सदस्य ✅ सुझाई गई कैपेसिटी
1-2 लोग 5–6 Kg
3-4 लोग 6.5–7.5 Kg
5 या ज्यादा 8 Kg या उससे अधिक
🧥 भारी कपड़े धोने वालों के लिए…
अगर आप अक्सर जैकेट, कंबल, चादर या पर्दे जैसी भारी चीजें मशीन में धोते हैं, तो आपको 9 से 10 Kg या उससे अधिक कैपेसिटी वाली मशीन लेनी चाहिए।
सही साइज की मशीन लेने से मिलेगा:
बेहतर क्लीनिंग
मशीन की लंबी उम्र
और बिजली, पानी और समय की बचत
यह भी पढ़ें:
फेसबुक लॉगिन अब और भी सेफ – मेटा लाया नया Passkey फीचर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check