गूगल मैप्स आज के समय में रास्ता ढूंढने का सबसे भरोसेमंद तरीका बन चुका है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि मैप्स में अलग-अलग रंग क्यों होते हैं? दरअसल, गूगल ने अपने मैप्स को इस तरह डिजाइन किया है कि हर रंग एक खास जानकारी देता है। ये रंग सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि ट्रैफिक की स्थिति से लेकर इलाके के भूगोल तक बहुत कुछ बताते हैं। तो चलिए जानते हैं, गूगल मैप्स में दिखने वाले रंगों का क्या मतलब है:
🔵 नीला रंग: रास्ता बिल्कुल साफ है
जब आप नेविगेशन मोड में होते हैं और गूगल मैप्स किसी रास्ते को नीले रंग में दिखाता है, तो इसका मतलब है कि वह रास्ता ट्रैफिक फ्री है और आप बिना किसी रुकावट के अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
🟢 हरा रंग: सामान्य ट्रैफिक, कोई चिंता नहीं
अगर आप सिर्फ मैप देख रहे हैं (नेविगेशन नहीं कर रहे), और रास्ता हरे रंग में दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि ट्रैफिक बिल्कुल भी नहीं है। सफर आरामदायक रहेगा।
🟠 पीला या नारंगी रंग: हल्का ट्रैफिक
यह रंग इस बात का संकेत देता है कि रास्ते में थोड़ा ट्रैफिक है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। आपकी यात्रा में थोड़ी सी देरी हो सकती है।
🔴 लाल रंग: ट्रैफिक जाम का संकेत
अगर कोई रास्ता लाल रंग में दिख रहा है, तो वहां ट्रैफिक ज्यादा है। और अगर रंग गहरा लाल हो, तो समझिए कि रास्ता बुरी तरह जाम है। इस रास्ते से बचना बेहतर होगा।
🟤 भूरा रंग: पहाड़ी या ऊँचाई वाला इलाका
भूरे रंग से गूगल मैप्स ऊँचाई वाले या पहाड़ी क्षेत्रों को दर्शाता है। यह जानकारी खासकर ट्रैकिंग, हाइकिंग करने वालों के लिए बेहद उपयोगी होती है।
🟣 पर्पल रंग: वैकल्पिक रास्ता
अगर आपने कोई रास्ता चुना है और गूगल मैप्स पर्पल रंग में कोई और रास्ता दिखा रहा है, तो समझें कि यह एक विकल्प है। यह रास्ता थोड़ा लंबा हो सकता है या ट्रैफिक प्रभावित भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
क्या शरीर में ज्यादा नमक से हो सकती है गंभीर बीमारी? जानिए इसके 5 खतरनाक संकेत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check