पश्चिम बंगाल बोर्ड काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट 7 मई को घोषित किया जाएगा। परिणाम दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिसमें टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य सभी आंकड़े साझा किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट कहां और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र दोपहर 2 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे। इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 18 मार्च तक राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 20 दिसंबर 2024 को समाप्त हुई थी। इस बार 12वीं साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे।
West Bengal Board HS 12th Result 2025: रिजल्ट कैसे चेक करें?
WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbchse.wb.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए “पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
रिजल्ट चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
रिजल्ट पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाएंगे, और छात्रों को बाद में अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। अगर छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो वे पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया की तारीख नतीजे घोषित होने के बाद जारी की जाएगी, और छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
पिछले साल 12वीं के नतीजे 8 मई को घोषित हुए थे, और परीक्षा में कुल 7,55,324 नियमित छात्र शामिल हुए थे। पूर्वी मेदिनीपुर राज्य के सभी जिलों में अव्वल रहा और राज्य का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला बना था। पिछले साल सभी स्ट्रीम को मिलाकर कुल पास प्रतिशत 90 फीसदी था। हुगली के अभिक दास ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया था।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check