राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में पानी का सख्त अभाव है, जिससे जनता खासा परेशान है। इस बीच, जल संकट को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। रविवार (25 मई) को आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने पानी की समस्या को लेकर मटका फोड़ आंदोलन किया।
इस प्रदर्शन में महिलाएं हाथों में मटके लेकर मोदी सरकार और दिल्ली सरकार पर जमकर नारेबाजी करती नजर आईं। पार्टी का दावा है कि पूरे शहर में जल संकट चरम पर है, कई इलाकों में कई दिनों से पानी नहीं आया है, लेकिन सरकार ने इस पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए। AAP की महिला विंग की अध्यक्ष सारिका की अगुवाई में यह मटका फोड़ो आंदोलन आयोजित किया गया, जिसमें चार इंजन वाली बीजेपी सरकार की नाकामी को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।
महिलाओं ने कहा – घरों में रखे घड़े सूखे पड़े हैं
सारिका ने कहा कि चार इंजन वाली सरकार होने के बावजूद जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग पानी की किल्लत के साथ-साथ गंदे पानी की समस्या से भी जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं के घरों में रखे घड़े सूखे पड़े हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार नाकाम साबित हो रही है और टैंकर माफिया सक्रिय है। सारिका ने कहा कि उम्मीद थी कि सीएम रेखा गुप्ता महिलाओं की समस्याओं को समझेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न तो 2500 रुपये की कोई सहायता मिली और न ही गैस सिलेंडर। प्रदर्शन में महिलाएं सड़क पर उतर कर मटके फोड़ती रहीं।
आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर बीजेपी सरकार पर किया प्रहार
AAP ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के माध्यम से बीजेपी सरकार की आलोचना की। पार्टी ने कहा कि सत्ता के नशे में बीजेपी मस्त है, जबकि दिल्ली की जनता पानी की कमी से बेहाल है। पार्टी ने बताया कि कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा है और जब आता है तो बेहद गंदा। AAP ने सवाल उठाया कि जिनके पास पैसे हैं, वे टैंकर माफिया से टैंकर मंगवा लेते हैं, लेकिन गरीब लोग क्या करें?
यह भी पढ़ें:
स्किनकेयर से पहले जरूरी है यह बात, वरना बढ़ेगी स्किन प्रॉब्लम
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check