विराट कोहली और सुनील गावस्कर ये दो नाम भारतीय क्रिकेट में बड़े अदब से लिए जाते हैं. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन ये भी सच है कि दोनों के रिश्तों में अकसर तल्खियां दिखाई देती हैं. हाल ही में गावस्कर और विराट के बीच एक और विवाद हुआ है, जिसमें अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम भी कूद गए हैं. वसीम अकरम ने विराट कोहली को सलाह दी है कि उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए. साथ ही अकरम ने गावस्कर का साथ दिया कि कमेंटेटर्स का काम है कि वो बल्लेबाज की खूबियां और खामियों के बारे में बताए.
वसीम अकरम ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘विराट और गावस्कर दोनों महान खिलाड़ी हैं. सुनील गावस्कर को बतौर क्रिकेटर, इंसान और मैदान के बाहर मैं जानता हूं. वो सालों से कमेंट्री कर रहे हैं. वहीं विराट कोहली एक टॉप खिलाड़ी हैं. उन्होंने काफी रन बनाए हैं लेकिन उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए.’ दरअसल सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किए थे. इसके बाद विराट ने अगली इनिंग में ताबड़तोड़ बैटिंग कर उन कमेंटेटर्स को जवाब दिया था जो उनपर सवाल खड़े कर रहे थे. इसके बाद सुनील गावस्कर भड़क गए और उन्होंने लाइव शो में आईपीएल के प्रसारणकर्ता चैनल को ही खरी-खोटी सुना दी थी जो विराट का ये बयान बार-बार चला रहा था. गावस्कर का मानना था कि विराट का ये बयान चलान चैनल अपने ही कमेंटेटर्स को नीचा दिखा रहा है.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check