एप्पल ने अपनी गाइडलाइन में सभी यूजर्स को चेतावनी दी है इस बीच कोई भी स्पाईवेयर अटैक का शिकार हो सकता है। एप्पल कंपनी ने भारत के साथ 91 देशों को इसकी चेतावनी दी है। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा है की हैकर्स कभी भी यूजर की पर्सनल डिटेल्स चुरा सकते है जिसके लिए सभी को सतर्क रहना है।
यदि आप भी एपल के उपभोक्ताओं में से एक है तो ये जनकारीबाओके लिए है यह बड़ी खबर है कि कंपनी ने बताया कि पेगासस टाइप का टूल्स का इस्तेमाल iPhone यूजर्स के लिए किया जा रहा है जिससे उनको निशाना बनाया जा रहा है। कंपनी ने गुरुवार को उसे जारी किया है। एपल ने अपने इस चेतावनी के जरिए सभी यूजर्स को किसी साइबर अटैक की चेतावनी दी है और सतर्क रहने के लिए कहा है। दुनिया के 91 देश के यूजर्स पेगासस जैसे स्पाइवेयर के निशाने पर आ सकते हैं। पिछले साल अक्तूबर के महीने में भी विपक्ष के कई नेताओं को भेजा गया था जिसके बाद इसका विवाद काफी दिनों तक रहा था।
पहले भी आईफोन पर हुए पेगासस अटैक को लेकर चर्चा हो चुकी है उस साल 2021 में सुप्रीम कोट इसके लिए एक एक कमिटी को बनाने का आदेश दिया था। जिसके इस के बारे में जानकारी एकत्रित हो सके। उन्ही लोगो के पास इस अटैक के जांच की जिम्मेदारी थी। बता दें कि Pegasus स्पाइवेयर एनएसओ ग्रुप ने तैयार किया है। पेगासस एक ऐसा स्पाइवेयर है जिसकी की मदद से किसी भी फोन को आसानी से हैक किया जा सकता है और यूजर को किसी तरह को जानकारी भी प्राप्त नहीं हो पाएगी की उसका फोन हैक हो चुका है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check