बिजली का बिल घटाना है? तो फ्रिज के ये 5 राज़ जान लीजिए

गर्मियों में फ्रिज की अहमियत किसी सुपरहीरो से कम नहीं होती। मई-जून की तपती दोपहरों में यही एक मशीन है जो खाना ताजा रखती है, पानी ठंडा करती है और आइसक्रीम को पिघलने से बचाती है। लेकिन अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान न रखें, तो ये फ्रिज आपके बिजली के बिल को गर्मी की तरह ही चढ़ा सकता है।

1. बार-बार फ्रिज खोलना कर सकता है कूलिंग खराब
अगर हर कुछ मिनटों में फ्रिज का दरवाजा खोला जाए, तो इसकी कूलिंग पर असर पड़ता है। गर्म हवा अंदर जाती है और ठंडी हवा बाहर निकलती है, जिससे कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। नतीजा—बिजली की ज्यादा खपत और मोटा बिल।

2. रबर गास्केट की खराबी बना सकती है बड़ी दिक्कत
फ्रिज के दरवाजे में लगी रबर गास्केट की हालत खराब हो जाए, तो दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता। ऐसे में ठंडी हवा बाहर निकलती रहती है और फ्रिज का कंप्रेसर ओवरटाइम में चला जाता है। इससे न सिर्फ बिजली ज्यादा खर्च होती है, बल्कि फ्रिज की उम्र भी घट सकती है।

3. डिफ्रॉस्ट न करने की गलती न करें
सिंगल डोर फ्रिज रखने वालों के लिए डिफ्रॉस्ट करना बेहद जरूरी है। समय-समय पर बर्फ की परत को साफ नहीं करेंगे, तो फ्रिज की कूलिंग क्षमता घटेगी और कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे बिजली की खपत बढ़ेगी।

4. दीवार से थोड़ी दूरी बनाए रखें
फ्रिज को कभी भी दीवार से सटाकर न रखें। पीछे की ओर थोड़ी जगह छोड़ना जरूरी है ताकि गर्मी बाहर निकल सके। अगर हीट बाहर नहीं निकलेगी, तो फ्रिज ओवरहीट होगा और कंप्रेसर को ज्यादा काम करना पड़ेगा।

5. गरम खाना सीधे फ्रिज में रखना भारी पड़ सकता है
अगर आपने गरम खाना बिना ठंडा किए फ्रिज में रख दिया, तो अंदर का तापमान बढ़ जाएगा। इससे फ्रिज को सामान्य तापमान बनाए रखने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और बिजली ज्यादा खर्च होगी।

यह भी पढ़ें:

ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के बाद भी चालू है ईरान का परमाणु खेल